{"_id":"62b699bb428bb25cff51f164","slug":"dish-tv-india-md-jawahar-lal-goyal-quits-due-to-not-getting-votes-in-egm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dish TV MD Quits : डिश टीवी इंडिया के एमडी ने ईजीएम में वोट नहीं मिलने पर छोड़ा पद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Dish TV MD Quits : डिश टीवी इंडिया के एमडी ने ईजीएम में वोट नहीं मिलने पर छोड़ा पद
Sat, 25 Jun 2022 10:54 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:54 AM IST
सार
डिश टीवी के प्रमोटरों की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि वह डिश टीवी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर यस बैंक को इस ईजीएम में वोट डालने से रोकने का आदेश दे। हालांकि कोर्ट ने बीते 23 जून को उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
DISH TV
- फोटो : amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिश टीवी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जवाहर लाल गोयल ने अपना पद छोड़ दिया है। गोयल ने यह फैसला कंपनी के ईजीएम में जरूरी वोट नहीं जुटा पाने के के बाद लिया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कंपनी के शेयरधारकों ने उन्हें दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। कंपनी की ओर से शुक्रवार को स्टॉक मार्केट को भेजी गई जानकारी में बताया गया है कि गोयल फिलहाल एमडी का पद छोड़ रहे हैं, पर अभी वे कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को डिश टीवी के शेयरधारकों की एक्सट्राआर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में जवाहर गोयल को दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर पर नियुक्त करने सहित कुल तीन प्रस्ताव रखे थे। हालांकि शेयरधारकों ने गोयल के दोबारा एमडी चुने जाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद कंपनी की ओर से शेयर बाजार को एमडी गोयल के पद छोड़ने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
वोटिंग के नतीजों के अनुसार डिश टीवी के महज 21 प्रतिशत शेयरधारकों ने जवाहर गोयल के पक्ष में अपना मत दिया था, वहीं 78.9 फीसदी शेयरधारकों ने एमडी गोयल की दोबारा नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी। अंतत: शेयरधारकों के अपने पक्ष में नहीं होने के कारण गोयल ने पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि डिश टीवी के प्रमोटरों की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि वह डिश टीवी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर यस बैंक को इस ईजीएम में वोट डालने से रोकने का आदेश दे। हालांकि कोर्ट ने बीते 23 जून को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि यस बैंक लंबे समय से जवाहर लाल गोयल को मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटाने की मांग कर रही थी।
जवाहर लाल गोयल का कार्यकाल इसी साल मार्च में खत्म हुआथा और उन्होंने शेयरहोल्डर्स से तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए मंजूरी मांगी थी।
क्या है पूरा प्रकरण?
यस बैंक और डिश टीवी के बीच घमासान की शुरुआत साल 2020 में उस समय हुई थी जब डिश टीवी ने 1,000 करोड़ रुपये के इश्यू को मंजूरी दी थी। यस बैंक ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए डिश टीवी के बोर्ड के नए सिरे से गठन की मांग की थी। यस बैंक ने जवाहर गोयल को एमडी पद से हटाने के अलावा रश्मि अग्रवाल, भगवान दास नारंग, शंकर अग्रवाल, शंकर अग्रवाल और अशोक मथाई कुरियन को भी बोर्ड से हटाने की मांग की थी। अब इस मामले में आगे क्या होता है? इस बारे में उद्योग जगत की दिलचस्पी बनी रहेगी।