गुजरात के हीरा कारोबारी ने परिवार संग कर्मचारियों को टूर पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के अपने कर्मचारियों को बोनस और तोहफे देना तो आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों के अलावा उनके परिवारवालों का भी ध्यान रखते हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है गुजरात की श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट, जिसके मालिक ने अपने तीन सौ कर्मचारियों को तोहफे में दिया है परिवारसंग टूर का मौका।
दरअसल गुजरात के एक हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया ने कुछ ऐसा ही किया है। जो अपनी टीम के 300 कर्मचारियों को उनके परिवार वालों के साथ 10 दिन के उत्तराखंड टूर पर ले गए हैं। गोविंद ढोलकिया नाम के इस हीरा कारोबारी का सूरत और मुंबई में श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट नाम से कारोबार है।
कंपनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद ने ऑफिस में 15 दिन की छुट्टी की घोषणा की और कर्मचारियों के लिए ट्रेन में एसी टिकटें बुक करायीं। इस टूर के लिए गोविंद ने करीब 90 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।
कर्मचारी सैर के साथ करते है सोशल वर्क
एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कर्मचारियों को हर साल कंपनी की ओर से टूर पर भेजा जाता है। हम सब कंपनी के मालिक को काका जी के नाम से पुकारते हैं। वह हमारे साथ परिवार के सदस्यों जैसा व्यवहार करते हैं और साथ में सफर भी करते हैं।
खास बात यह है कि इस ट्रिप पर सिर्फ लोग घूमते ही नहीं हैं बल्कि सोशल वर्क भी करते हैं। जी हां, गुरुवार को कर्मचारियों ने ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम में साफ-सफाई भी की थी।
इतना ही नहीं, एक स्टाफ ने बताया कि उनके मालिक अपने इस नेक काम का प्रचार-प्रसार भी नहीं करना चाहते।