फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के ही-मैन अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की विरासत, कारोबार में भी दिखाया समझ का कमाल

Mon, 24 Nov 2025 02:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Nov 2025 02:29 PM IST
सार

Dharmendra Networth: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र 450 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया और 450 करोड़ रुपये से अधिक का अंपायर खड़ा किया। बॉलीवुड के वीरू सिनेमा के साथ-साथ अपनी कारोबारी समझ के लिए भी जाने जाते थे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Dharmendra's Net Worth: Bollywood's He-Man Leaves Behind a Crore-Pati Legacy
धर्मेंद्र की नेटवर्थ - फोटो : amarujala.com

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि उनका पसंदीदा सितारा अब उनके बीच नहीं है। धर्मेंद्र अभी भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय थे और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अगले महीने रिलीज होने वाली है।

कितनी है धर्मेंद्र की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र 450 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया और 450 करोड़ रुपये से अधिक का अंपायर खड़ा किया। इसके अलावा उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस, हॉस्पिटल और अन्य क्षेत्रों में निवेश किया था। उनका मशहूर रेस्टोरेंट ‘गरम धरम’ और करनाल हाइवे पर स्थित ‘हीमैन’ रेस्टोरेंट उनकी बिजनेस की समझ के उदाहरण हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे। लेकिन आने वाले दशकों में उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया और करोड़ों की संपत्ति बनाई।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में मातम, हीमैन के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स

Trending Videos
Dharmendra's Net Worth: Bollywood's He-Man Leaves Behind a Crore-Pati Legacy
स्मृति शेष धर्मेंद्र... - फोटो : पीटीआई-एएनआई

आलीशान फार्महाउस

धर्मेंद्र का फार्महाउस खंडाला के लोनावाला में 100 एकड़ में फैला हुआ है, इसकी कीमत करीब 120 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस फार्महाउस में स्वीमिंग पूल, एक्वा थैरेपी जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। धर्मेंद्र यहां अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रहते थे। उनके बेटे बॉबी देओल ने बताया था कि माता-पिता को फार्महाउस का शांत माहौल पसंद है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 17 करोड़ रुपये की एक अन्य प्रॉपर्टी और ₹1.4 करोड़ की कृषि व गैर-कृषि जमीन भी उनके पास थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फार्महाउस के पास 30 कॉटेज वाला एक लग्जरी रिसॉर्ट बनाने की योजना पर भी काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र का निधन: फगवाड़ा की गलियों में बीता था वीरू का बचपन, रामलीला में नहीं मिला था रोल; दोस्तों ने बताए किस्से

Dharmendra's Net Worth: Bollywood's He-Man Leaves Behind a Crore-Pati Legacy
स्मृति शेष धर्मेंद्र... - फोटो : पीटीआई-एएनआई

लग्जरियस गाड़ियों का शौक

धर्मेंद्र को लग्जीरियस गाड़ियों का शौक था। उनके कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज-बेंज SL500 और लैंड रोवर रेंज रोवर जैसी महंगी कारें शामिल थीं। हालांकि उनकी फेवरेट कार 65 साल पुरानी फिएट थी। धर्मेंद्र के कार कलेक्शन में कुछ कारों की कीमत लाखों में थी, तो कुछ की करोड़ों में।


ये भी पढ़ें: Dharmendra Family: धर्मेंद्र ने की दो शादियां, छह बच्चों के थे पिता; घर के आंगन में खेलते हैं 13 नाती-पोते

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra's Net Worth: Bollywood's He-Man Leaves Behind a Crore-Pati Legacy
बीकानेर से सांसद रहे बॉलिबुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन - फोटो : अमर उजाला

अन्य प्रॉपर्टी और निवेश

धर्मेंद्र ने फिल्मों के अलावा कलनरी से लेकर हेल्थकेयर सेक्टर तक में निवेश किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस की झलक फैंस को दिखाते रहते थे। धर्मेंद्र ने फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इसके अलावा उन्होंने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा और 2022 में ‘गरम धरम ढाबा’ लॉन्च किया। बाद में करनाल हाइवे पर ‘ही-मैन’ नाम से एक और रेस्टोरेंट खोला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed