फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   dharmendra pradhan says no need to panic about oil prices, govt keeping eye

ईरान संकट से परेशान होने की जरूरत नहीं, तेल कीमतों पर सरकार की नजरः प्रधान

Sat, 11 Jan 2020 05:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 11 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan says no need to panic about oil prices, govt keeping eye
धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संकट से परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार तेल कीमतों पर अपनी नजर बनाए हुए है और अगर जरूरत पड़ती है तो दुनिया के और देशों से कच्चा तेल खरीदा जाएगा।

विज्ञापन


सीआईआई द्वारा आयोजित एक समारोह में अलग से बोलते हुए प्रधान ने कहा कि खाड़ी देशों में फिलहाल स्थिति काफी नाजुक है। सरकार ने भी अपनी तरफ से यथा स्थिति बनाई हुई है। प्रधान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब यह कम हो रही है। सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि कीमतें ज्यादा न बढ़े। 

विज्ञापन

क्रूड के दाम बढ़ने के आसार नहीं 

ईरान संकट को देखते हुए कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के सवाल पर बिरोल ने कहा कि इस समय दुनियाभर के तेल बाजार में पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। लिहाजा ईरान संकट का तेल कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन कम होगा। यह बढ़ता ही रहेगा। साथ ही ब्राजील, नॉर्वे, कनाडा जैसे देशों में भी उत्पादन बढ़ रहा है, जिससे पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी और क्रूड के दाम में बड़ा उछाल नहीं आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को भी तेजी देखने को मिली। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में छह पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी और रुपये में लगातार हो रही डॉलर के मुकाबले मजबूती का असर भी देखने को नहीं मिल रहा है। 

तीन दिन में 38 पैसे महंगा हुआ डीजल

पिछले तीन दिन में दिल्ली में पेट्रोल 27 और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट क्रमश:76.01, 81.6, 78.59, 78.98 प्रति लीटर पहुंचा। वहीं डीजल का रेट क्रमश: 69.17, 72.54, 71.54, 73.1 प्रति लीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed