{"_id":"64c7491516f1565003009aa4","slug":"dgca-renews-jet-airways-air-operator-certificate-says-jalan-kalrock-consortium-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jet Airways: फिर उड़ान भरते नजर आ सकते हैं जेट एयरवेज के विमान! DGCA ने हवाई परिचालन प्रमाणपत्र को दी मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jet Airways: फिर उड़ान भरते नजर आ सकते हैं जेट एयरवेज के विमान! DGCA ने हवाई परिचालन प्रमाणपत्र को दी मंजूरी
Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
सार
नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल 2019 से उड़ान बंद कर दी थीं।
विज्ञापन
जेट एयरवेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवालिया विमानन कंपनी जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरते नजर आ सकते हैं। कंपनी के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान-कालरॉक कंसोर्शियम ने सोमवार को कहा कि नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन के हवाई परिचालन प्रमाणपत्र को रिन्यू कर दिया है।
बता दें कि नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल 2019 से उड़ान बंद कर दी थीं। इसके बाद 20 मई 2022 को हवाई परिचालन प्रमाणपत्र (एओसी) फिर से जारी किया गया। हालांकि, एयरलाइन का परिचालन शुरू नहीं हो पाया, जिसके चलते एओसी 19 मई, 2023 को खत्म हो गई।
जालान-कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) ने एक बयान में कहा कि उसे '28 जुलाई 2023 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जेट एयरवेज का एओसी मिल गया है।' बयान में कहा गया कि एओसी का नवीनीकरण जेट एयरवेज के पुनरुद्धार में डीजीसीए के भरोसे को फिर से प्रमाणित करता है।