फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   dgca asked airlines to inform passengers about flight delay, gate change through sms

उड़ान में देरी-बोर्डिंग गेट बदलाव पर हर आधे घंटे में संदेश भेजेंगी कंपनियां: DGCA

Fri, 11 Oct 2019 07:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
dgca asked airlines to inform passengers about flight delay, gate change through sms

एयरलाइंस कंपनियां उड़ान में देरी, रद्द होने और बोर्डिंग गेट में बदलाव होने पर यात्रियों को हर आधे घंटे में संदेश भेजकर सूचना देंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को सभी कंपनियों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की ओर से सोशल मीडिया पर मिल रही शिकायतों के बाद डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को यह निर्देश दिया।

विज्ञापन

अंतिम क्षणों में बदलाव की देनी होगी जानकारी

डीजीसीए ने कहा, हवाईअड्डे पर अंतिम क्षणों में हुए बदलावों, जैसे उड़ान में देरी, बोर्डिंग बदलाव आदि की सूचना यात्रियों को देना कंपनियों की जिम्मेदारी है। ट्रैवल एजेंट्स को भी स्पष्ट किया कि टिकट बुक करते समय यात्री का मोबाइल नंबर दर्ज करें, ताकि कंपनियों को मैसेज भेजने में दिक्कत न हो। 

विज्ञापन


डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को अपीलीय प्राधिकरण और सभी घरेलू सेवाएं उपलब्ध कराने वाली विमानन कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। डीजीसीए ने यह भी कहा कि रिफंड अगर एजेंट के जरिये होना है तब भी कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि यह समय पर पूरा हो। इसके अलावा निदेशालय ने स्पष्ट किया कि कनेक्टिंग फ्लाइट्स के सिलसिले में भी यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed