फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Deloy CEO Punit Ranjan said : If we deal with the epidemic, then India will be named century, third largest economy in 10 years

डेलॉय सीईओ बोले : महामारी से निपट ले तो भारत के नाम होगी सदी, 10 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Fri, 21 Jan 2022 05:57 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 21 Jan 2022 05:57 AM IST
सार

डेलॉय सीईओ ने कहा कि भारत को विदेशी निवेश के लिहाज से आकर्षक स्थान होने के माहौल को बनाए रखना चाहिए। सुनिश्चित करना चाहिए कि कोरोना के खिलाफ उसकी लड़ाई में उसे सफलता मिले।

विज्ञापन
Deloy CEO Punit Ranjan said : If we deal with the epidemic, then India will be named century, third largest economy in 10 years
indian economy - फोटो : istock

विस्तार

भारत महामारी से निपट ले तो यह सदी उसके नाम होगी क्योंकि आर्थिक लय उसके पक्ष में है। डेलॉय के वैश्विक सीईओ पुनित रंजन ने कहा, भारत 2022 में यानी इस साल तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी। इसकी वृद्धि दर 8-9% रहने की संभावना है। हालांकि, संक्रमण से तत्काल निजात पाने की जरूरत है क्योंकि यह आर्थिक विकास के रास्ते में रोड़ा है।

विज्ञापन


डेलॉय सीईओ ने कहा कि भारत को विदेशी निवेश के लिहाज से आकर्षक स्थान होने के माहौल को बनाए रखना चाहिए। सुनिश्चित करना चाहिए कि कोरोना के खिलाफ उसकी लड़ाई में उसे सफलता मिले। उन्होंने कहा, भारत अगर कोरोना से निपट ले तो मुझे भरोसा है कि वह बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के विकास के मामले में दूसरों का नेतृत्व करेगा। खास बात है कि अगले 10 वर्षों में 6-7 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आकार के मामले में यह दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


एफडीआई के लिए बेहतर माहौल जरूरी
पुनीत ने कहा, इन सबके के लिए पहली चीज जो हमें करने की जरूरत है, वह यह सुनिश्चित करना है कि हम वायरस पर विजय प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक लय पक्ष में होने की वजह से भारत को उसका लाभ उठाना चाहिए। साथ ही प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विभिन्न उद्योगों के लिए एक आकर्षक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार जिस तरह से ध्यान दे रही है, उसकी गति को बनाए रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022-23 में 7.6% रहेगी विकास दर : इंडिया रेटिंग्स
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 2022-23 में 7.6 फीसदी रहेगी। करीब दो साल के अंतराल के बाद जीडीपी में अर्थपूर्ण विस्तार होगा। अगले वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी के 2019-20 (महामारी पूर्व स्तर) से 9.1 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है।

  • हालांकि, इस दौरान अर्थव्यवस्था का आकार जीडीपी के ट्रेंड वैल्यू से 10.2 फीसदी कम रहेगा। इसकी प्रमुख वजह निजी खपत और निवेश में गिरावट है। कुल गिरावट में निजी खपत का हिस्सा 43.4 फीसदी और निवेश मांग का 21 फीसदी रहेगा।
  • इंडिया रेटिंग्स के प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार राजकोषीय मजबूती को लेकर हड़बड़ी में नहीं है। इसका मतलब है कि 2022-23 में भी राजकोषीय घाटा ऊंचा यानी 5.8 से 6 फीसदी के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed