फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   current account deficit might rice due to higher crude prices, says moodys

बढ़ सकता है देश का राजकोषीय घाटा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत बनेगी सबसे प्रमुख वजहः मूडीज

Wed, 29 Aug 2018 03:35 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
current account deficit might rice due to higher crude prices, says moodys

चालू वित्त वर्ष में भारत का राजकोषीय घाटा 3.3 फीसदी बढ़ सकता है। अगर रुपया ऐसे ही डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रहा तो फिर कच्चे तेल की कीमत बढ़ती रहेगी, जिससे चालू खाते पर दबाव बनेगा। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने इस बात की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि चालू खाते का घाटा बढ़ेगा लेकिन यह देश की बाह्य स्थिति को जटिल नहीं कर सकेगा और यह खाई पांच साल पहले की तुलना में कमतर रहेगी।

जीएसटी, एमएसपी भी बनेगा जिम्मेदार

मूडीज ने कहा, ‘‘कुछ सामानों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम करने तथा कुछ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के बाद कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अल्पकालिक राजकोषीय दबाव में वृद्धि करेंगी। हमें इस बात का जोखिम दिखता है कि राजकोषीय घाटा बजट आकलन की तुलना में अधिक रहेगी।’’ 
विज्ञापन


सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत रखने का लक्ष्य तय किया था। हालांकि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ही राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 68.7 प्रतिशत के स्तर को छू चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज ने अनुमान व्यक्त किया है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें तथा तेज गैर-तेल आयात मांग के कारण मार्च 2019 में समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा पिछले वित्त वर्ष के 1.5 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 2.5 प्रतिशत पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed