{"_id":"5cf5369fbdec2207790764bb","slug":"crude-oil-prices-drops-down-by-twenty-percent-as-trade-war-tension-esclates","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में 20 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्यापार युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में 20 फीसदी की गिरावट
Mon, 03 Jun 2019 08:32 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका और चीन में बढ़ते व्यापार युद्ध से क्रूड की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। वैश्विक बाजार में सोमवार को क्रूड की कीमत घटकर 61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। मई में क्रूड के दाम पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा गिरे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापार युद्ध का दायरा बढ़ता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती बढ़ेगी, जिसका असर क्रूड की खपत पर भी होगा। आपूर्ति के मुकाबले मांग में कमी आने से इसके दाम और नीचे जा सकते हैं। इस बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.5 फीसदी गिरावट आई और यह 60.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भी ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.7 फीसदी नीचे आईं थीं। लंदन कैपिटल ग्रुप के प्रमुख शोधकर्ता जैस्पर लॉलर का कहना है कि कारोबारियों में व्यापार युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार घटने की आशंका बैठ गई है। ऐसे में तेल जैसे जोखिम वाले क्षेत्रों से निवेशकों ने पैसों की निकासी शुरू कर दी है, जबकि सोना दो महीने के शीर्ष पर जा पहुंचा है। इस साल तेल की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन