फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisis hit airline Go First announced scheduled flight operations will remain cancelled till June 16

Go First: गो फर्स्ट की उड़ानें 16 जून तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड; जानें पूरा मामला

Tue, 13 Jun 2023 08:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 13 Jun 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crisis hit airline Go First announced scheduled flight operations will remain cancelled till June 16
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

संकट से जूझ रही एयरलाइन गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानों का संचालन 16 जून तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को पूरा रिफंड जारी किया जाएगा। इससे पहले गो फर्स्ट ने 12 जून तक उड़ानों को रद्द करने का एलान किया था।

विज्ञापन


उड़ान बीती 3 मई से बंद
गो फर्स्ट ने सबसे पहले तीन मई को अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं। एयरलाइन ने दो मई को घोषणा की थी कि वह पांच मई तक तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर रही है। इसके बाद से एयरलाइन लगातार उड़ानों को रद्द करने की अवधि बढ़ाती जा रही है।
विज्ञापन


हवाई किराया आसमान छू रहा
गो फर्स्ट के उड़ानें रद्द होने से देश के पर्यटन वाले कई स्थानों का हवाई किराया आसमान छू रहा है। आंकड़े बताते हैं कि मई में इसने जो शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक दिल्ली से श्रीनगर के बीच 199 फ्लाइट्स, दिल्ली से लेह के लिए 182 फ्लाइट्स और मुंबई से गोवा के लिए 156 फ्लाइट्स चलाने वाली थी। गो फर्स्ट दिल्ली-श्रीनगर और मुंबई-गोवा के बीच कुल 30 में से 6 फ्लाइट्स, दिल्ली-मुंबई के लिए 52 में से 6 फ्लाइट्स और दिल्ली-लेह के बीच 13 में से पांच फ्लाइट्स चलाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed