फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cricketer MS Dhoni chooses Powerade of Coca Cola for endorsement

धोनी करेंगे इस कोल्ड ड्रिंक का प्रचार, कमा सकते हैं इतने पैसे

Mon, 17 Jun 2019 12:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 17 Jun 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Cricketer MS Dhoni chooses Powerade of Coca Cola for endorsement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोका कोला की ग्लोबल स्पोर्ट्स ड्रिंक, पावरऐड का प्रचार करेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार तीन साल की यह डील करीब 15 करोड़ रुपये की होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


इस डील की पुष्टि एम एस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाली स्पोर्ट्स मार्केटिंग और टैलंट मैनेजमेंट फर्म ऋति ग्रुप के चेयरमैन अरुण पांडे ने की। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस ऐड के लिए उन्हें कितने पैसे मिलेंगे। इस संदर्भ में पांडे ने कहा कि, 'एम एस धोनी ने कोका कोला के पावरऐड के लिए एंडोर्समेंट डील साइन की है। उनसे अभी 30 से अधिक ब्रैंड्स जुड़े हुए हैं।' 

विज्ञापन

कोका कोला ने बनाई योजना 

इसके लिए कोका कोला ने पावरऐड के लिए धोनी के साथ मल्टी-मीडिया कैंपेन की योजना भी बना ली है। 

इन बड़े कैंपेन का रह चुके हैं हिस्सा

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी किसी कंपनी के लिए प्रचार कर रहे हों। साल 2016 में धोनी का पेप्सिको के साथ 11 वर्ष का संबंध समाप्त हुआ था। पूर्व कप्तान धोनी ने इससे पहले पेप्सी और लेज चिप्स दोनों के लिए प्रचार किया है। धोनी 'ओह! यस अभी' और 'चेंज द गेम' जैसे कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले दो सालों में धोनी की ब्रैंड वैल्यू और एंडोर्समेंट्स में इजाफा हुआ है। साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके पास एंडोर्मेंट्स भी घट गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में टॉप 12 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं धोनी 

खास बात यह है कि धोनी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बाद सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू के लिहाज से टॉप 12 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

गैटोरेड से होगा मुकाबला

अब धोनी कोका कोला के पावरऐड के लिए प्रचार करेंगे, जिसका मुकाबला पेप्सिको के गैटोरेड से होगा। 

2.69 करोड़ डॉलर आंकी गई थी ब्रैंड वैल्यू 

2018 में ग्लोबल वैल्यूएशन और कॉर्पोरेट फाइनेंस अडवाइजरी फर्म डफ ऐंड फेल्प्स की सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की ब्रैंड वैल्यू 2.69 करोड़ डॉलर आंकी गई थी। 

एंडोर्समेंट से इतने पैसे कमाते हैं धोनी

एंडोर्समेंट के जरिए धोनी एक वर्ष में पांच से आठ करोड़ रुपये कमाते हैं।  इस साल उन्होंने टिकटिंग प्लैटफॉर्म रेडबस, ओरल केयर प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कोलगेट और कोका कोला के साथ एंडोर्समेंट डील साइन की हैं। 

इन कंपनियों का भी करते हैं प्रचार

वहीं बीते साल धोनी ने मास्टरकार्ड, स्निकर चॉकलेट, ऑनलाइन फार्मेसी और नेटमेड्स सहित 10 एंडोर्समेंट्स डील साइन की थी। इसके साथ ही धोनी अपने स्पोर्ट्स वेयर ब्रैंड सेवन का भी प्रचार करते हैं। बता दें कि इस ब्रैंड को ऋति स्पोर्ट्स ने फरवरी 2016 में लांच किया था। इतना ही नहीं, धोनी 2012 में शुरू हुई जिम चेन स्पोर्ट्सफिट के भी मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed