फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CREDAI Report This year prices of houses may increase by 30 percent

क्रेडाई का दावा: इस साल 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं मकानों के दाम, भवन निर्माण सामग्रियों के भाव लगातार बढ़ने से कीमतों में होगा इजाफा

Thu, 20 Jan 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 06:28 AM IST
सार

क्रेडाई ने ‘रियल एस्टेट डेवलपर धारणा सर्वे-2022’ रिपोर्ट में कहा कि कारोबारी सुगमता में सुधार होने पर 92 फीसदी डेवलपर इस साल नए प्रोजेक्ट करेंगे।

विज्ञापन
CREDAI Report This year prices of houses may increase by 30 percent
इस साल मकान की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में इस साल मकान की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। भवन निर्माण सामग्रियों के दाम में हो रही बढ़ोतरी से संपत्तियों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। रियल एस्टेट कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन क्रेडाई ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा कि 60 फीसदी डेवलपरों को इस साल संपत्ति की कीमतों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन


करीब 35 फीसदी ने 10-20 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। 25 फीसदी का मानना है कि मकानों की कीमतें में वढ़ोतरी 10 फीसदी तक ही सीमित रह सकती है। हालांकि, सर्वे में शामिल 21 फीसदी डेवलपर्स ने कहा कि इस साल मकान की कीमतों में 30 फीसदी तक के बड़े उछाल का अनुमान है।
विज्ञापन


92 फीसदी डेवलपर लॉन्च करेंगे नए प्रोजेक्ट
क्रेडाई ने ‘रियल एस्टेट डेवलपर धारणा सर्वे-2022’ रिपोर्ट में कहा कि कारोबारी सुगमता में सुधार होने पर 92 फीसदी डेवलपर इस साल नए प्रोजेक्ट करेंगे। सरकार अगर अगले महीने पेश होने वाले बजट 2022 में कारोबारी सुगमता को लेकर सुविधाओं को आसान करती है तो नए साल में रियल एस्टेट डेवलपरों में सकारात्मक धारणा विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी में ऑनलाइन बिक्री पर बढ़ा जोर
क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन पटौदिया ने कहा कि महामारी के दौर में ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के लिए डेवलपर अपनी डिजिटल मौजूदगी में वृद्धि पर जोर दे रहे हैं। करीब 39 फीसदी डेवलपर अपनी 25 फीसदी बिक्री ऑनलाइन मंचों के जरिये कर रहे हैं। इस साल इसमें और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर आने के बाद हम सरकार से इसकी रोकथान के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed