फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact India Gold demand decreased by 70 percent during april to june

कोरोना के चलते देश में 70 फीसदी घटी सोने की मांग: डब्ल्यूजीसी

Fri, 31 Jul 2020 01:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact India Gold demand decreased by 70 percent during april to june
सोना - फोटो : pixabay

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 फीसदी घटकर 63.7 टन रह गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। इससे पिछले साल यानी 2019 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 213.2 टन रही थी। 

विज्ञापन


डब्ल्यूजीसी की 'दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट' में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 फीसदी घटकर 26,600 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 74 फीसदी घटकर 168.6 टन से 44 टन पर आ गई। 
विज्ञापन


वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह की राय
इस संदर्भ में वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह ने कहा कि भारत में सोने की डिमांड अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 26 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गई है। कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन से सोने की मांग में गिरावट आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल-जून में सोने की डिमांड 70 फीसदी लुढ़की कर 63.7 टन रह गई यानी कुल 26 हजार 600 करोड़ का सोना खरीदा गया। सोने के गहनों के शौकीन भारतीयों की खरीदारी बेहद कम हो गई। भारत में निवेशकों में शेयर बाजार और गोल्ड के बीच कंफ्यूजन बनी रही। इससे लोगों ने गोल्ड पर सारा ध्यान देने की जगह पोर्टफोलियो का पुराना फॉर्मूला आजमाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्य के हिसाब से आभूषणों की मांग 63 फीसदी घटकर 18,350 करोड़ रुपये रह गई, जो 2019 की समान अवधि में 49,380 करोड़ रुपये थी। इसी तरह निवेश के लिए सोने की मांग 56 फीसदी घटकर 19.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44.5 टन थी। मूल्य के हिसाब से सोने की निवेश मांग 37 फीसदी घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 13,040 करोड़ रुपये थी। 


डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि, 'दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था। इन कारणों से देश में सोने की मांग 70 फीसदी घटकर 63.7 टन रह गई।' उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 फीसदी घटकर 165.6 टन रही है। यह वैश्विक रुख के अनुरूप है। हालांकि, इस दौरान गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी में मामूली इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed