Core Sector Growth: आठ कोर सेक्टर्स में अगस्त महीने के दौरान उत्पादन 3.3% बढ़ा, बीते नौ महीने में सबसे कम
Eight Core Sector Growth: आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की उत्पादन वृद्धि अप्रैल-अगस्त के दौरान 9.8 प्रतिशत थी। एक वर्ष पहले यह 19.4 प्रतिशत थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आठ प्रमुख बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों का उत्पादन अगस्त महीने में 3.3 प्रतिशत बढ़ गई है। बीते नौ महीने में यह सबसे कम वृद्धि है। पिछले वर्ष इस अवधि में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। पिछला निचला स्तर नवंबर 2021 में 3.2 प्रतिशत था। पिछला निचला स्तर नवंबर 2021 में 3.2 प्रतिशत था।
आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की उत्पादन वृद्धि अप्रैल-अगस्त के दौरान 9.8 प्रतिशत थी। एक वर्ष पहले यह 19.4 प्रतिशत थी।
खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 5.85 फीसदी
कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आने से औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 5.85 फीसदी हो गई। जुलाई में यह 5.78 फीसदी थी। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, मुद्रास्फीति सालाना आधार पर अगस्त 2022 में 5.85 फीसदी रही। अगस्त 2021 में यह 4.80 फीसदी थी। इसी तरह खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त 2022 में 6.46 फीसदी रही। यह जुलाई में 5.96 फीसदी थी।