फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cordiality missing in political discourse: Sitharaman

Nirmala Sitharaman: मौजूदा राजनीतिक संवाद में सौहार्द की कमी, जानें पीएम मोदी पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

Fri, 28 Apr 2023 07:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Apr 2023 07:52 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: सीतारमण ने मुंबई में दिग्गज बैंकर एन वाघुल की पुस्तक 'रिफ्लेक्शंस' के विमोचन के मौके पर कहा, "मैं एक कप कॉफी देने की कल्पना नहीं कर सकती।" वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान राजनीतिक कार्यपालिका के साथ वाघुल के बार-बार टकराव का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Cordiality missing in political discourse: Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : social media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक संवाद में सौहार्द की कमी है और वह किसी प्रतिद्वंद्वी को एक कप कॉफी देने की कल्पना नहीं कर सकतीं। यह याद करते हुए कि तमिलनाडु और मद्रास प्रेसीडेंसी में सदन में कम्युनिस्ट नेता पी राममूर्ति और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के बीच मजबूत बहस होती थी, इसके बावजूद सीतारमण ने कहा कि राजाजी ने अपने प्रतिद्वंद्वी से रुकने का अनुरोध किया और एक कप कॉफी की पेशकश की।

विज्ञापन

वित्त मंत्री मुंबई में एन वाघुल की पुस्तक रिफ्लेक्शंस के विमोचन में शामिल हुईं

सीतारमण ने मुंबई में दिग्गज बैंकर एन वाघुल की पुस्तक 'रिफ्लेक्शंस' के विमोचन के मौके पर कहा, "मैं एक कप कॉफी देने की कल्पना नहीं कर सकती।" सीतारमण ने राजनीतिज्ञों के साथ वाघुल के बार-बार टकराव का भी जिक्र किया और कहा कि किसी व्यक्ति या उसके आसपास के लोगों की ओर से सत्ता का इस्तेमाल करने से करियर बन सकता है या टूट सकता है।

विज्ञापन

2021 में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में पहली बार निजीकरण शब्द का किया गया उल्लेख

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि चालीस साल तक प्रत्येक सरकार ने यह दिखाने के लिए अपने से पिछली सरकार के साथ प्रतिस्पर्धा की कि वे उससे पहले की सरकार की तुलना में अधिक समाजवादी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार, 2021 में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के कारण "निजीकरण" शब्द का उल्लेख किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed