फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coordinated fiscal stimulus needed to limit corona virus damage says IMF chief

कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकारों का एक साथ मिल कर काम करना जरूरी: IMF प्रमुख

Tue, 17 Mar 2020 11:19 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Mar 2020 11:19 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि कोरोना वायरस से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैली महामारी से उत्पन्न परिस्थियों का सामना करने के लिए सरकारों का एक साथ मिल कर काम करना जरूरी है।
 

विज्ञापन
coordinated fiscal stimulus needed to limit corona virus damage says IMF chief
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष

विस्तार

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को इस संकट से संभालने के लिए मिल कर उसी तरह से जोरदार तरीके से खर्च करने की जरूरत है जैसा 2008 के वित्तीय संकट के समय किया गया था।

विज्ञापन


उभरते बाजारों वाली अर्थव्यवस्थाओं को मदद की जरूरत
इस संदर्भ में आईएमएफ प्रमुख ने ब्लॉग लिखा, जिसमें बताया कि इस समय उभरते बाजारों वाली अर्थव्यवस्थाओं को भी मदद की जरूरत है क्योंकि उनके यहां से इस समय नकद धन की बहुत अधिक निकासी हो रही है। उन्होंने कहा है, ‘‘वायरस के प्रसार को देखते हुए’’ देशों के व्यक्तिगत प्रयासों के भी आगे बढ़ कर इस समय वैश्विक स्तर पर एक समन्वित और सुचारू वित्तीय प्रोत्साहन की आवश्यकता का अधिक सशक्त तर्क बनता है।
विज्ञापन

 
निवेशकों ने बाजारों से निकाले 42 अरब डॉलर
इस बीच कोरोना वायरस संकट के दौरान निवेशक उभरते बाजारों से 42 अरब डॉलर की भारी भरकम पूंजी निकाल चुके है। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी निकासी है। जॉर्जीवा ने बड़े देशों के केंद्रीय बैंकों से अपील की है कि वे बाजार में वित्तीय दबाव को कम करने के लिए मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में लगा कर्फ्यू
बता दें कि कोरोना के खौफ से अमेरिका के कई राज्यों में कर्फ्यू की घोषणा की गई है। अमेरिका में शोधकर्ताओं ने कोरोना के एक मरीज पर वैक्सीन का पहला शॉट दिया है। पोलैंड के पर्यावरण मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान में संक्रमित मरीजों की संख्या 183 हो गई है। वहीं, स्पेन और पुर्तगाल ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं। 

 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बैठकें रद्द कीं
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस सप्ताह होने वाली दो बैठकों को सोमवार को रद्द कर दिया। अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन कर रहा है। सुरक्षा परिषद मंगलवार की बैठक रद्द होने के बाद सूडान के दरफुर की स्थिति पर बुधवार को चर्चा करने और गुरुवार को बहुपक्षवाद पर बात करने की योजना बना रहा था। दूसरे देशों के राजनयिकों ने भी फैसले की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के एक कर्मचारी में कोविड-19 का पता चला है। पिछले सप्ताह फिलीपीन के एक राजनयिक भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed