फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Controversial bill related to casino business withdrawn, government took U-turn due to political instability

Thailand: कसीनो कारोबार से जुड़ा विवादित विधेयक वापस लिया गया, राजनीतिक अस्थिरता की वजह से सरकार का यूटर्न

Tue, 08 Jul 2025 06:52 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 08 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

थाईलैंड में राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार को एक विवादास्पद विधेयक वापस ले लिया, जिसका उद्देश्य कसीनो को वैध बनाना है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पैतोंगतर्न को संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित कर दिया था। उन पर राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Controversial bill related to casino business withdrawn, government took U-turn due to political instability
कसीनो - फोटो : Adobe stock

विस्तार

थाईलैंड की कैबिनेट ने कसीनो को वैध बनाने से संबंधित विवादास्पद विधेयक को वापस ले लिया। यह कदम उस समय उठाया गया है जब प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को नैतिकता की जांच के चलते निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Co-Operative: सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में मजबूती व स्थिरता बढ़ी, पोर्टफोलियो बैलेंस 2.9 लाख करोड़ रुपये हुआ

विज्ञापन

विधेयक होगा दोबारा पेश 

उप वित्त मंत्री जुलापुन अमोर्नविवात ने कहा कि सरकार केवल विधेयक को स्थगित कर रही है और इसे सही समय पर दोबारा पेश किया जाएगा। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और कैबिनेट फेरबदल को फैसले के पीछे का कारण बताया। उप वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को जनता के लिए विधेयक के लाभों को समझाने के लिए और समय चाहिए। उन्होंने इस विलंब को "दुखदायी" बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स विधेयक में क्या है खास?

यह विधेयक, जिसे "एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स विधेयक" के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहली बार जनवरी में कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी और संसद में समीक्षा का इंतजार किया जा रहा था। अगर विधेयक पारित हो जाता है, तो होटल, मॉल, थीम पार्क और सम्मेलन केंद्र जैसी सुविधाओं के साथ कैसीनो को संचालित करने की अनुमति मिल जाती।

प्रधानमंत्री पर लगे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाना का आरोप 

विधेयक की वापसी से पहले पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पैतोंगतर्न को संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित कर दिया था। उनके और एक वरिष्ठ कम्बोडियाई नेता के बीच हुई फोन कॉल लीक हो गई थी। इससे राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई थी। पैतोंगतर्न पर यह आरोप लगे हैं कि उन्होंने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया है।  

विधेयक का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है

शासन में शामिल फिउ थाई पार्टी का कहना है कि यह विधेयक निवेश को आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और अवैध जुए की समस्या से निपटने में मदद करेगा। हालांकि, इसे जनता और भूतपूर्व सहयोगी भूमजैथाई पार्टी से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसने हाल ही में सरकार से समर्थन वापस ले लिया। फिउ थाई पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कसीनो इस योजना का एक छोटा हिस्सा हैं और मुख्य उद्देश्य पर्यटन और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed