{"_id":"63379b9956ed6816f67e3003","slug":"consumers-will-spend-more-in-the-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलॉय की रिपोर्ट: त्योहारी सीजन में अधिक खर्च करेंगे उपभोक्ता, कपड़ा खरीदने में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
डेलॉय की रिपोर्ट: त्योहारी सीजन में अधिक खर्च करेंगे उपभोक्ता, कपड़ा खरीदने में होगी बढ़ोतरी
Sat, 01 Oct 2022 07:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Oct 2022 07:14 AM IST
सार
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उपभोक्ता अगले छह महीनों में एक नया या उपयोग किया हुआ वाहन खरीद सकते हैं। उपभोक्ताओं की अगस्त, 2022 में मनोरंजन, रेस्तरां और अवकाश यात्रा जैसी चीजों पर अपने स्वैच्छिक खर्च को 30 फीसदी तक बढ़ाने की योजना हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से जुड़ीं पाबंदियों में ढील के साथ इस त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ता अधिक खर्च करेंगे। डेलॉय ने एक रिपोर्ट में कहा, उपभोक्ता यात्रा करने और होटल में ठहरने दोनों पर अपना खर्च बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उपभोक्ता अगले छह महीनों में एक नया या उपयोग किया हुआ वाहन खरीद सकते हैं। उपभोक्ताओं की अगस्त, 2022 में मनोरंजन, रेस्तरां और अवकाश यात्रा जैसी चीजों पर अपने स्वैच्छिक खर्च को 30 फीसदी तक बढ़ाने की योजना हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार हफ्तों में उपभोक्ता खर्च में महंगाई संबंधी चिंताओं के बावजूद सभी उम्र समूहों में वृद्धि देखी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, 13 फीसदी उपभोक्ता कपड़े, 10 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक और घर के साज-सज्जा सामान खरीदने का इरादा रखते हैं। अन्य 13 फीसदी लोगों ने मनोरंजन और अवकाश पर खर्च की योजना बनाई है।
विज्ञापन