{"_id":"6530df14b249e5c2bb0006b5","slug":"consumers-sue-dabur-subsidiaries-in-us-canada-over-alleged-cancer-causing-hair-products-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dabur Row: डाबर की सहायक कंपनियों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में केस दर्ज, ये है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Dabur Row: डाबर की सहायक कंपनियों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में केस दर्ज, ये है मामला
Thu, 19 Oct 2023 01:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:17 PM IST
सार
Dabur Row: जिन कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं उनमें नमस्ते लेबोरेटरीज एलएलसी (नमस्ते), डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स इंक (डर्मोविवा), और डाबर इंटरनेशनल लिमिटेड (डीआईएनटीएल) शामिल हैं, ये सभी डाबर इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियां हैं।
विज्ञापन
डाबर के खिलाफ केस
- फोटो : istock
विस्तार
डाबर की तीन सहायक कंपनियों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में कई मामले दर्ज किए गए हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के हेयर प्रोडक्ट्स से ओवेरियन कैंसर और गर्भाशय का कैंसर होता है।
विज्ञापन
जिन कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं उनमें नमस्ते लेबोरेटरीज एलएलसी (नमस्ते), डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स इंक (डर्मोविवा), और डाबर इंटरनेशनल लिमिटेड (डीआईएनटीएल) शामिल हैं, ये सभी डाबर इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियां हैं।
विज्ञापन
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, ये मामले शुरुआती चरणों में हैं। वर्तमान में, एमडीएल में लगभग 5,400 मामले हैं, जिनमें नमस्ते, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल और कुछ अन्य कंपनियों को प्रतिवादी बनाकर उनकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इन सहायक कंपनियों ने आरोपों से इनकार किया है और इन मुकदमों में उनका बचाव करने के लिए वकील नियुक्त किया है। उनका कहना है कि ये आरोप अप्रमाणित और अधूरे अध्ययन पर आधारित हैं।
इस बीच, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने फॉर्मलाडेहाइड युक्त कुछ हेयर स्ट्रेटनिंग उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है, उसने कहा है कि ये हार्मोन से संबंधित कैंसर से जुड़े हैं और लंबे समय में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालते हैं।
सहायक कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद डाबर के शेयरों पर गुरुवार की सुबह शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डाबर का शेयर आज गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान 520.50 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर तक पहुंच गए।