फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   companies started new services and launched products to reach customers during lockdown

कोरोना संकट का सामना कर रही कंपनियां, ग्राहकों के लिए लाईं नए प्रोडक्ट व सुविधाएं

Wed, 27 May 2020 03:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 May 2020 03:08 PM IST
सार

  • कोरोना से पनपे संकट का सामना हर कोई कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर उद्योग धंधों पर पड़ा है।
  • कोरोना ने लोगों के व्यवहार में कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों का असर बाजार पर भी पड़ रहा है।
  • कंपनियां बाजार में अवसर, नई रणनीतियां, नए उत्पाद और विकास के नए अवसर तलाश रही हैं।

विज्ञापन
companies started new services and launched products to reach customers during lockdown
Swiggy and Zomato - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी से पनपे संकट का सामना हर कोई कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर उद्योग धंधों पर पड़ा है। कोरोना वायरस महामारी का असल खतरा अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ऐसे में कंपनियां कारोबार को कायम रखने के लिए नए प्रयोग और अनुबंध कर रही हैं। 

विज्ञापन


भारत में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में नियमों में ढील के साथ औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी है। हालांकि कहां कितनी सख्ती लागू रहेगी, यह संबंधित राज्य सरकारों पर निर्भर करेगा। कोरोना वायरस ने लोगों के व्यवहार में कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। कंपनियां बाजार में अवसर, नई रणनीतियां, नए उत्पाद और विकास के नए अवसर तलाश रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: लाखों लोग हो सकते हैं बेरोजगार, कंपनियां कर रही छंटनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट रिसर्च फर्म नीलसन की रिपोर्ट के अनुसार एफएमसीजी कंपनियों के 50 फीसदी प्रमुखों की प्रायोरिटी सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन को री-इनवेंट करना है। मार्केट रिसर्च कंपनी कालागाटो के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमन कुमार ने कहा कि ये नए बदलाव और अनुबंध कंपनियों की दूरगामी सोच का नतीजा है, क्योंकि कोरोना के असर से होम डिलीवरी आने वाले समय में और जरूरी हो जाएगी। 

आइए जानते हैं लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों के लिए कपंनियों ने क्या कदम उठाए हैं।

ब्रिटानिया
ब्रिटानिया ने व्हाट्सएप आधारित स्टोर लोकेटर सर्विस की शुरुआत की है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने शहर में ब्रिटानिया स्टोर खोज सकेंगे। ब्रिटानिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी ने कहा कि केक, मिल्कशेक, घी जैसे उत्पाद मुंबई, पुणे, दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई के ग्राहकों तक सीधे पहुंचाए जा रहे हैं। ग्राहकों तक सामान एक घंटे में पहुंचाने के लिए ऑन डिमांड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डन्जो से समझौता किया गया है। 

एमटीआर फूड
एमटीआर फूड्स ने अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए स्विगी से अनुबंध किया है। कंपनी मसाले, रेडी टू ईट फूड, ब्रेकफास्ट मिक्स, ब्रेवरीज और अन्य खाद्य आइटम ग्राहकों तक डिलीवर कर रही है। मामले में एमटीआर फूड्स के सीईओ संजय शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में हम ग्राहकों को उनके घर पर अपने उत्पाद देना चाहते हैं। 

मेट्रो कैश एंड कैरी
मेट्रो कैश एंड कैरी के देश में 30 लाख कार्ड होल्डर। कंपनी के 17 शहरों में 27 स्टोर्स हैं। कोरोना काल में कंपनी ने ग्राहकों तक खाना और जरूरी सामान पहुंचाने की पहल की है। इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन एप लॉन्च किया, जिससे किराना सेल में 45 फीसदी की तेजी आई। इसके तहत कंपनी अपने वाहनों से सीधे दुकानों तक सामान पहुंचा रही है। साथ ही स्विगी के जरिए भी ऑर्डर पहुंचाए जा रहे हैं। 

अमूल
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (अमूल) ने हल्दी दूध लॉन्च किया है और जल्द ही और फ्लेवर भी लॉन्च होंगे। गुजरात में अमूल पार्लर से एन95 मास्क भी बेचे जा रहे हैं। कंपनी के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया कि कंपनी महाराष्ट्र में 98 फीसदी, राजस्थान में 120 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 100 फीसदी और पंजाब में 82 फीसदी अधिक दूध खरीद रही है। कंपनी रोजाना 42 लाख लीटर अधिक दूध खरीद रही है। 

विप्रो
ग्राहकों की सुविधाओं और बाजार में नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग्स के वरिष्ठ अधिकारी जी सुंदररामन ने बताया कि कंपनी ने मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए रिमोट से चलने वाला रोबोट व्हीकल बनाया है। इसमें ईसीजी और ब्लडप्रेशर मशीन लगी गई हैं। मालूम हो कि विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग बिजनेस ने पहली बार सैनिटाइजर और कपड़ों के लिए एंटी जर्म कंडीशनर लॉन्च किए हैं। 

एमजी मोटर
एमजी मोटर इंडिया ने भी बाजार में अवसरों को तलाशा। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि अब डीलरशिप में कॉन्टैक्टलेस बिक्री और ई-कॉमर्स का उपयोग होगा। एमजी मोटर देश में पहला ऑटो मोबाइल निर्माता ब्रांड हैं जो कारों की ऑनलाइन बुकिंग कर रहा है। कंपनी ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइज्ड कार ग्राहकों को डिलीवर करने की शुरूआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed