{"_id":"64e2af5df2a4c89a8109be18","slug":"common-people-can-get-relief-from-the-inflation-of-vegetables-from-next-month-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inflation: अगले माह से राहत की उम्मीद, घट सकती हैं सब्जियों की कीमतें, क्रूड को लेकर चिंता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Inflation: अगले माह से राहत की उम्मीद, घट सकती हैं सब्जियों की कीमतें, क्रूड को लेकर चिंता
Mon, 21 Aug 2023 05:57 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:57 AM IST
सार
आम लोगों को अगले महीने से सब्जियों की महंगाई से राहत मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि बाजार में नई फसलों के आने के साथ अगले महीने से सब्जियों की कीमतें कम होने लगेंगी। हालांकि, कच्चे तेल के बढ़ते भाव को लेकर थोड़ी चिंता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम लोगों को अगले महीने से सब्जियों की महंगाई से राहत मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि बाजार में नई फसलों के आने के साथ अगले महीने से सब्जियों की कीमतें कम होने लगेंगी। हालांकि, कच्चे तेल के बढ़ते भाव को लेकर थोड़ी चिंता है। वैशि्वक बाजार में क्रूड फिलहाल 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य कीमतें बहुत अधिक हैं और खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह एक वैश्विक कारक है, जिससे भारतीय अलग नहीं रह सकते हैं। हालांकि, सरकार महंगाई नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही है। टमाटर के दाम कम करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आने वाले महीनों में इसका असर दिखाई देगा। जुलाई में खुदरा महंगाई 15 माह के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी। इसमें सब्जियों में महंगाई 37.44 फीसदी, मसालों की 21.63 फीसदी, दालों व उत्पादों की 13.27 फीसदी और अनाज एवं उत्पादों की 13 फीसदी थी।
विज्ञापन
बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रहा केंद्र
अधिकारी ने कहा, सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रही है और निजी क्षेत्र के पूंजी निवेश में अभी तेजी आना बाकी है। केंद्र का पूंजीगत खर्च सितंबर के आखिर तक बजट अनुमान का 50 फीसदी तक हो जाएगा। यह आंकड़ा जून तिमाही में 28 फीसदी था। सरकार ने 2023-24 के बजट में पूंजीगत खर्च को 33 फीसदी बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया था।
विज्ञापन