फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Common people can get relief from the inflation of vegetables from next month

Inflation: अगले माह से राहत की उम्मीद, घट सकती हैं सब्जियों की कीमतें, क्रूड को लेकर चिंता

Mon, 21 Aug 2023 05:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 05:57 AM IST
सार

आम लोगों को अगले महीने से सब्जियों की महंगाई से राहत मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि बाजार में नई फसलों के आने के साथ अगले महीने से सब्जियों की कीमतें कम होने लगेंगी।  हालांकि, कच्चे तेल के बढ़ते भाव को लेकर थोड़ी चिंता है।

विज्ञापन
Common people can get relief from the inflation of vegetables from next month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम लोगों को अगले महीने से सब्जियों की महंगाई से राहत मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि बाजार में नई फसलों के आने के साथ अगले महीने से सब्जियों की कीमतें कम होने लगेंगी।  हालांकि, कच्चे तेल के बढ़ते भाव को लेकर थोड़ी चिंता है। वैशि्वक बाजार में क्रूड फिलहाल 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य कीमतें बहुत अधिक हैं और खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह एक वैश्विक कारक है, जिससे भारतीय अलग नहीं रह सकते हैं। हालांकि, सरकार महंगाई नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही है। टमाटर के दाम कम करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आने वाले महीनों में इसका असर दिखाई देगा। जुलाई में खुदरा महंगाई 15 माह के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी। इसमें सब्जियों में महंगाई 37.44 फीसदी, मसालों की 21.63 फीसदी, दालों व उत्पादों की 13.27 फीसदी और अनाज एवं उत्पादों की 13 फीसदी थी। 
विज्ञापन


बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रहा केंद्र
अधिकारी ने कहा, सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रही है और निजी क्षेत्र के पूंजी निवेश में अभी तेजी आना बाकी है। केंद्र का पूंजीगत खर्च सितंबर के आखिर तक बजट अनुमान का 50 फीसदी तक हो जाएगा। यह आंकड़ा जून तिमाही में 28 फीसदी था। सरकार ने 2023-24 के बजट में पूंजीगत खर्च को 33 फीसदी बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed