फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coal production increased by 16 percent in the first quarter of FY 2026, supply also increased

Coal: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कोयला उत्पादन 16.39 फीसदी बढ़ा, आपूर्ति में भी इजाफा

Wed, 02 Jul 2025 05:26 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 02 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

कोयला मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोयला उत्पादन बढ़कर 15.57 मिलयन टन पहुंच गया। इसमें 16.39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने, आयात पर निर्भरता कम करने और भारत के औद्योगिक विकास को समर्थन देने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

विज्ञापन
Coal production increased by 16 percent in the first quarter of FY 2026, supply also increased
कोयला उत्पादन में हुई वृद्धि - फोटो : ANI

विस्तार

कैप्टिव और कॉमर्शियल कोयला खदानों से उत्पादन में 16.39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय के अनुसार जून 2025 में कोयला प्रेषण 17.31 मीट्रिक टन दर्ज किया गया। पिछले साल की तुलना में कोयला प्रेषण में 13.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कोयला प्रेषण का मतलब होता है कि खनन के बाद कोयले को उपभोक्ताओं तक भेजना। इसमें आमतौर पर कोयले को कोयला खदानों से बिजली संयंत्रों, इस्पात कारखानों, सीमेंट कंपनियों या अन्य औद्योगिक इकाइयों तक ट्रांसपोर्ट करना शामिल होता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: विपक्ष ने सुरंग परियोजना में लगाया 3000 करोड़ के घोटाले का आरोप; किसानों के मुद्दे पर किया वॉकआउट
विज्ञापन


कोयला उत्पादन 15.57 मिलियन टन तर पहुंचा 
ये आंकड़े कोयला क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन का संकेत देते हैं। यह देश भर में प्रमुख उद्योगों की ऊर्जा और कच्चे माल की जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाता है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान कोयला उत्पादन 15.57 मिलयन टन तक पहुंच गया। यह वृद्धि बेहतर परिचालन दक्षता और खनन क्षमताओं के बेहतर उपयोग का परिणाम है। कोयला मंत्रालय के जारी ग्राफ में पहली तिमाही के अंत में पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। उत्पादन और प्रेषण दोनों के आंकड़ों साल दर साल बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई खदानों को मिली अनुमति 
जून 2025 में कोयला मंत्रालय ने उत्कल-ए खदान को पीक रेटेड कैपेसिटी 25 मिलियन टन के साथ उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी। इसके अलावा ही तीन और कोयला ब्लॉकों पर आदेश जारी किए गए, जिससे आबंटित खदानों की कुल संख्या 200 से अधिक हो गई है।

आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि 
ब्लॉक आवंटन में इस बढ़त से बिजली उत्पादन, इस्पात विनिर्माण और सीमेंट उत्पादन जैसे प्रमुख क्षेत्रों की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह वृद्धि घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने, आयात पर निर्भरता कम करने और भारत के औद्योगिक विकास को समर्थन देने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। कोयला क्षेत्र को मजबूत करना आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed