{"_id":"64d357768cc5b5360d0953d8","slug":"coal-imports-fall-1-82-pc-to-68-30-mt-in-apr-jun-mjunction-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coal Import: भारत का कोयला आयात पहली तिमाही में 1.82% घटकर 6.83 करोड़ टन हुआ, बरसात के बाद बढ़ सकती है मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Coal Import: भारत का कोयला आयात पहली तिमाही में 1.82% घटकर 6.83 करोड़ टन हुआ, बरसात के बाद बढ़ सकती है मांग
Wed, 09 Aug 2023 02:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:38 PM IST
सार
Coal Import: ‘एमजंक्शन’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.29 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.74 करोड़ टन था। हालांकि, कोकिंग कोयले का आयात 1.58 करोड़ टन से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.46 करोड़ टन था।
विज्ञापन
कोयले का आयात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 1.82 प्रतिशत घटकर 6.83 करोड़ टन पर आ गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.95 करोड़ टन से अधिक रहा था।
विज्ञापन
‘एमजंक्शन’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.29 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.74 करोड़ टन था। हालांकि, कोकिंग कोयले का आयात 1.58 करोड़ टन से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.46 करोड़ टन था। जून, 2023 के महीने में कोयला आयात 25.24 प्रतिशत घटकर 2.10 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष के समान महीने में 2.81 करोड़ टन था।
विज्ञापन
‘एमजंक्शन’ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि मानसून की शुरुआत में आयात की मांग में गिरावट आई। बरसात का मौसम खत्म होने और आगामी त्योहारों के मद्देजनर औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने पर मांग में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
भारत दुनिया के शीर्ष पांच कोयला उत्पादक देशों में है। हालांकि, इसे अपनी कोयले की कुछ जरूरत को आयात के जरिये पूरा करना पड़ता है। कोकिंग कोयला इस्पात विनिर्माण का प्रमुख कच्चा माल है। देश इसके आयात पर काफी निर्भर है। एमजंक्शन, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का बिजनेट-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम है।