{"_id":"674eef30d6267eef400cc775","slug":"china-hits-out-at-latest-us-effort-to-block-beijing-s-access-to-chip-technology-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Trade War: अमेरिकी प्रतिबंध के जवाब में चीन का बड़ा फैसला, चिप बनाने वाली इन चीजों का निर्यात रोका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
US-China Trade War: अमेरिकी प्रतिबंध के जवाब में चीन का बड़ा फैसला, चिप बनाने वाली इन चीजों का निर्यात रोका
Tue, 03 Dec 2024 05:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:15 PM IST
सार
China Ban on US: सोमवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने दो दर्जन सेमीकंडक्टर बनाने वाले उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और कई चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अब चीन ने भी इसका करारा जवाब देते हुए सेमीकंडक्टर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई प्रमुख खनिजों का अमेरिका को निर्यात रोकने का फैसला किया है। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार से जुड़ा तनाव एक नए स्तर पर पहुंच गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
अमेरिका चीन के बीच व्यापारिक तनाव नए स्तर पर।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम और एंटीमनी जैसे खनिजों से संबंधित वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने इन उत्पादों के सैन्य उपयोग आशंका जताते हुए यह कार्रवाई की है। मंगलवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। चीनी सरकार ने अमेरिका की ओर से अमेरिका में निर्मित सेमीकंडक्टरों पर नए निर्यात नियंत्रण लगाने की भी आलोचना की है।
विज्ञापन
सोमवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने दो दर्जन सेमीकंडक्टर बनाने वाले उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और कई चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
वाशिंगटन ने बीजिंग की ओर से सेमीकंडक्टर का उपयोग अगली पीढ़ी के हथियार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली बनाने के लिए करने की आशंका का हवाला देकर निर्यात नियंत्रण लगाने का फैसला किया था। उसके जवाब में एक दिन बाद ही खनिजों व उससे जुड़ी वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर चीन जिन उत्पादों के निर्यात को प्रतिबंधित किया उनका सैन्य और नागरिक उपयोग दोनों में इस्तेमाल होता है। बीजिंग ने इस फैसले के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया है और कहा है कि ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होते हैं। चीन ने कहा है कि अमेरिका को भेजी जाने वाली ग्रेफाइट से बनी वस्तुओं के अंतिम उपयोग की भी सख्त समीक्षा की आवश्यकता है।
सोमवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने दो दर्जन प्रकार के सेमीकंडक्टर बनाने वाले उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और कई चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नए नियंत्रणों का लक्ष्य चीन के उन्नत एआई उपकरणों के विकास को धीमा करना है, जिनका उपयोग युद्ध में किया जा सकता है। अमेरिका के अनुसार इस कदम का उद्देश्य चीन के घरेलू सेमीकंडक्टर उद्योग को कमजोर करना है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस कदम की निंदा करते हुए अमेरिका पर निर्यात नियंत्रण का “दुरुपयोग” करने और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति शृंखला की स्थिरता के लिए “एक बड़ा खतरा” पैदा करने का आरोप लगाया।
चीन ने अमेरिका भेजी जाने वाली जिन धातुओं के निर्यात पर पाबंदी लगाई है उनमें गैलियम और जर्मेनियम का उपयोग सेमीकंडक्टर बनाने में किया जाता है। जर्मेनियम का उपयोग इन्फ्रारेड प्रौद्योगिकी, फाइबर ऑप्टिक केबल और सोलर सेल तैयार करने में भी होता है। चीन की ओर से अपने निर्यात को सीमित करने के कदम के प्रभावी होने के बाद, अक्तूबर में इन उत्पादों का कुल निर्यात सितम्बर की तुलना में 97% तक कम हो गया।