फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China billionaires increased despite coronavirus Jack Ma tops Hurun China Rich List

महामारी के बीच चीन के अरबपतियों की संपत्ति में जोरदार उछाल, पहले स्थान पर जैक मा

Wed, 21 Oct 2020 01:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
China billionaires increased despite coronavirus Jack Ma tops Hurun China Rich List
अलीबाबा के संस्थापक जैक मा - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के बीच एक ओर जहां पूरी दुनिया में उद्योगों व उद्योगपतियों पर बुरा असर पड़ा है, वहीं दूसरी ओर चीन के अमीर लोगों की संपत्ति में पिछले वर्ष के दौरान 15 खरब डॉलर का रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। एक विश्लेषक ने कहा कि दुनिया ने एक साल में संपत्ति में इतना इजाफा कभी नहीं देखा है। चीन ने अपने अरबपतियों के क्लब में 257 सदस्यों को जोड़ा है। 

विज्ञापन


45 फीसदी बढ़ी जैक मा की संपत्ति
चीन के सबसे अमीर उद्योगपति जैक मा की परिसंपत्तियों में जोरदार उछाल आया है। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा इस साल भी चीन के सबसे अमीर उद्योगपति रहे। मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि महामारी के दौरान ऑनलाइन शापिंग और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ने से इंटरनेट से जुड़े उद्यमियों की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है। हुरुन रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मा की संपत्ति 2019 की तुलना में 45 फीसदी बढ़कर 58.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर टेन्सेंट के संस्थापक
मालूम हो कि हुरुन दुनियाभर के विभिन्न देश के अरबपतियों की सूची तैयार करती है। सर्वेक्षण के अनुसार, लोकप्रिय वीचैट मेसेजिंग सेवा का परिचालन करने वाली टेन्सेंट के संस्थापक मा हुआतेंग 57.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल की तुलना में उनकी परिसंपत्तियों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर झोंग शानशान
वहीं बोतलबंद पानी ब्रांड नोंगफू स्प्रिंग के चेयरमैन झोंग शानशान 53.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस संदर्भ में हुरुन के संस्थापक रुपर्ट हुग्वेर्फ ने कहा कि शेयर कीमतों में बढ़ोतरी से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष प्रत्येक सप्ताह औसतन पांच ऐसे चीनी उद्योगपति सामने आए हैं, जिनकी परिसंपत्तियां कम से कम एक अरब डॉलर हैं।

चीन की जीडीपी में भी उछाल
कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन शॉपिंग व्यापार में जोरदार वृद्धि हुई है। चीन की जीडीपी की बात करें, तो दुनिया के सबसे अमीर देशों की जीडीपी में साल-दर-साल गिरावट आई है, लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था एक साल पहले की तुलना में तेजी से बढ़ी है। चीन की अर्थव्यवस्था ने सितंबर में समाप्त तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा मास्क और अन्य चिकित्सा उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से चीन के कारखाना उत्पादन में भी सुधार आया है और खुदरा बिक्री का आंकड़ा कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है।


2030 में खरबपति बन सकते हैं जैक मा
कंपेरिजन की एक रिपोर्ट के अनुसार, छह साल बाद यानी साल 2026 तक अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर यानी 1000 अरब डॉलर हो जाएगी और तब दुनिया को पहला खरबपति मिलेगा। इसी रिपोर्ट में कहा गया था कि विश्व को दूसरा खरबपति साल 2027 में शु जियायिन के रूप में मिलेगा। चीन के दिग्गज उद्योगपति और अलीबाबा के संस्थापक जैक मा साल 2030 में 65 साल की उम्र में खरबपति बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed