फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China assures to help companies affected by tariffs, talks with America do not yield any result

US-China: टैरिफ से प्रभावित कंपनियों को मदद देने का चीन का आश्वासन, अमेरिका के साथ वार्ता का नहीं निकला परिणाम

Wed, 30 Jul 2025 05:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 30 Jul 2025 05:31 PM IST
सार

चीन ने टैरिफ से प्रभावित कंपनियों की मदद का वादा किया है। अमेरिका के साथ हुई वार्ता का अब तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया है, इससे अमेरिकी टैरिफ को लेकर अस्थिरता बनी हुई है।

विज्ञापन
China assures to help companies affected by tariffs, talks with America do not yield any result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

चीन के शीर्ष नेताओं ने इस सप्ताह अमेरिका के साथ हुई व्यापार वार्ता के बाद उन कंपनियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। यह कंपनियां बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित हुई हैं। हालांकि, उन्होंने किसी बड़े या निर्णायक कदम की घोषणा नहीं की, जिससे कारोबारी जगत और नीति नियोजकों के बीच असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-China: चीन-अमेरिका के बीच बिना टैरिफ पर बातचीत समाप्त होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी, जानें सबकुछ
विज्ञापन


घरेलू व विदेशी व्यापार को बढ़ाने पर दिया गया जोर
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बंद कमरे में हुई इस बैठक की रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि विदेशी व्यापार उद्यमों की सहायता करनी चाहिए जो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वित्तीय सहायता को मजबूत करना चाहिए और घरेलू व विदेशी व्यापार के एकीकृत विकास को बढ़ावा देना चाहिए। इसमें निर्यात कर छूट और मुक्त व्यापार क्षेत्रों का जिक्र तो किया गया, लेकिन कोई अन्य विशिष्ट जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार वार्ता के अनिश्चित परिणाम
स्वीडन के स्टॉकहोम में दो दिनों तक चली व्यापार वार्ता के अनिश्चित परिणाम के कारण, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अस्थिरता बनी हुई है। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने कहा कि दोनों पक्ष उच्च टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने पर काम करने पर सहमत हुए हैं। वहीं अमेरिकी पक्ष ने कहा कि इसे बढ़ाने पर चर्चा हुई है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 


अब ट्रंप लेंगे आखिरी फैसला
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने वार्ता के बाद बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फैसला लेंगे कि समझौते पर पहुंचने के लिए 12 अगस्त की समय सीमा को आगे बढ़ाया जाए या 90 दिनों से स्थगित टैरिफ को वापस उच्च स्तर पर जाने दिया जाए। 

विश्लेषकों ने बेसेन्ट वार्ता को लेकर जताई थी उम्मीद
चीन ट्रंप प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बना हुआ है। कई विश्लेषकों को उम्मीद थी कि स्टॉकहोम वार्ता के परिणामस्वरूप वर्तमान टैरिफ स्तरों में विस्तार होगा। वर्तमान में चीनी वस्तुओं पर 30% का अमेरिकी टैरिफ और अमेरिकी उत्पादों पर 10% का चीनी टैरिफ है, जो अप्रैल में बढ़ाए गए तीन अंकों वाले प्रतिशत दरों से काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed