फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China appeals to America amid trade war, says reciprocal tariffs should be completely cancel

US-China Tariffs war: व्यापार युद्ध के बीच चीन की अमेरिका से अपील, कहा- जवाबी टैरिफ को पूरी तरह किया जाए खत्म

Sun, 13 Apr 2025 07:03 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Apr 2025 07:03 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ खास इलेक्ट्रॉनिक सामानों को जवाबी टैरिफ से छूट देने का एलान किया था। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और कुछ अन्य तकनीकी उपकरण भी शामिल किए गए हैं। इसे लेकर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका जवाबी टैरिफ को जैसी गलत नीति को रद्द करे और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौट आए।

विज्ञापन
China appeals to America amid trade war, says reciprocal tariffs should be completely cancel
ट्रंप औऱ जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जवाबी टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ा है। दोनों देश एक-दूसरे पर भारी भरकम टैरिफ लगा रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को टैरिफ से छूट दी। इसे लेकर चीन ने अमेरिका से अपील की है। चीन ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों की तरह ही जवाबी टैरिफ को पूरी तरह से खत्म किया जाए। 
विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम अमेरिका से कहते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाए। जवाबी टैरिफ को जैसी गलत नीति को रद्द करे और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौट आए। अमेरिका का इलेक्ट्रॉनिक सामान पर टैरिफ खत्म करना एक छोटा कदम है। हम इसके प्रभाव की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: व्यापार युद्ध की आशंका के बीच ब्रिटेन का बड़ा फैसला, आर्थिक विकास के लिए 89 उत्पादों से हटाया आयात शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी थी छूट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ खास इलेक्ट्रॉनिक सामानों को जवाबी टैरिफ से छूट देने का एलान किया था। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और कुछ अन्य तकनीकी उपकरण भी शामिल किए गए हैं। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इन उत्पादों की ज्यादा मांग अमेरिका में होती है, लेकिन इनका उत्पादन अधिकतर चीन, कोरिया और वियतनाम जैसे देशों में होता है। अगर इन पर भारी टैक्स लगाया जाता, तो कंपनियों को नुकसान होता और ग्राहकों को भी ये चीजें महंगी मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: टैरिफ युद्ध के बीच, विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में बाजार से निकाले 31 हजार करोड़ रुपये

अमेरिका ने चीन पर लगाया है 145 फीसदी टैरिफ
अमेरिका ने चीन पर 145% टैरिफ लगाया है। वहीं चीन ने अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह बराबरी और आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा, अगर अमेरिका और टैरिफ बढ़ाता है, तो चीन अब उसे नजरअंदाज करेगा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed