{"_id":"631d52e5a04f075d974e81f5","slug":"cgst-bhiwandi-commissionerate-in-mumbai-zone-busted-a-fake-invoice-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Invoice Racket: मुंबई में एक और जीएसटी रैकेट का भंडाफोड़, 132 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Invoice Racket: मुंबई में एक और जीएसटी रैकेट का भंडाफोड़, 132 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले
Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
सार
यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीजीएसटी (CGST) की मुंबई स्थित भिवंडी आयुक्त की टीम ने एक नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने का मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले भी अगस्त में सीजीएसटी भिवंडी आयुक्तालय ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पाने के लिए फर्जी बिलों के आधार पर दावा करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। सीजीएसटी भिवंडी के आयुक्त सुमित कुमार के मुताबिक, यह गिरोह नकली जीएसटी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाने में जुटा था। इस गिरोह से जुड़ी एक फर्म ने 14.30 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के माध्यम से 2.57 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया था। मामला पकड़ में आते ही फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त
वहीं, एक अन्य मामले में सूडान के छह नागरिकों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 12 किलोग्राम सोने की तस्करी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सोने की कीमत करीब 5.4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। कोर्ट ने मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।