फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CGST Bhiwandi Commissionerate in Mumbai Zone busted a fake invoice racket

GST Invoice Racket: मुंबई में एक और जीएसटी रैकेट का भंडाफोड़, 132 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले

Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
CGST Bhiwandi Commissionerate in Mumbai Zone busted a fake invoice racket
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजीएसटी (CGST) की मुंबई स्थित भिवंडी आयुक्त की टीम ने एक नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने का मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले भी अगस्त में सीजीएसटी भिवंडी आयुक्तालय ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पाने के लिए फर्जी बिलों के आधार पर दावा करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। सीजीएसटी भिवंडी के आयुक्त सुमित कुमार के मुताबिक, यह गिरोह नकली जीएसटी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाने में जुटा था। इस गिरोह से जुड़ी एक फर्म ने 14.30 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के माध्यम से 2.57 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया था। मामला पकड़ में आते ही फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त
वहीं, एक अन्य मामले में सूडान के छह नागरिकों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 12 किलोग्राम सोने की तस्करी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सोने की कीमत करीब 5.4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। कोर्ट ने मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed