फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI registers new case against former railway officer action in disproportionate assets case

CBI: पूर्व रेलवे अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला, आय से अधिक संपत्ति मामले में  कार्रवाई 

Mon, 30 May 2022 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 May 2022 08:44 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि अपने सेवाकाल के अंतिम दो सालों के दौरान विभिन्न टेंडर देने के बदले 5.89 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कठपाल को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
CBI registers new case against former railway officer action in disproportionate assets case
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

सीबीआई ने रेलवे के सेवानिवृत्त इंजीनियर एके कठपाल के खिलाफ 14 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर नया मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में कठपाल को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अपने सेवाकाल के अंतिम दो सालों के दौरान विभिन्न टेंडर देने के बदले 5.89 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कठपाल को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उसे यूनिवर्सल इंजीनियर्स चेन्नई प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हमसा वेणुगोपालन से 50 लाख रुपये नकद लेते दबोचा गया था।
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोप लगाया था कि वेणुगोपालन कठपाल को उनकी ओर से रिश्वत लेने में एक बिचौलिये के रूप में मदद कर रहे थे। साथ ही उनके द्वारा ली गई 5.89 करोड़ रुपये की रिश्वत को भी एक संरक्षक के रूप में अपने पास रखा था। 1984 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग अधिकारी कठपाल ने सेवानिवृत्त के बाद एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए छोटे-छोटे हिस्सों में रिश्वत की रकम एकत्र करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की नई एफआईआर में कहा गया कि कठपाल 26 फरवरी 2019 से 31 मार्च 2021 तक इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई में प्रधान मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने और अपने परिवार खासकर बेटे और बेटी के नाम पर 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की जोकि उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।


एजेंसी ने आरोप लगाया कि 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 544 फीसदी अधिक है। पिछले साल एजेंसी ने कठपाल के भाई संजय के आवास समेत नौ ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें 2.75 करोड़ रुपये नकद के अलावा 23 किलोग्राम सोना भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed