{"_id":"660682c60ff1b669d809fe80","slug":"cbi-clean-cheat-over-air-india-indian-airlines-merger-bjp-must-apologise-to-ex-pm-singh-says-raut-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut: 'भाजपा पूर्व पीएम से माफी मांगे', एयर इंडिया मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोले संजय राउत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sanjay Raut: 'भाजपा पूर्व पीएम से माफी मांगे', एयर इंडिया मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोले संजय राउत
Fri, 29 Mar 2024 02:29 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:29 PM IST
सार
Sanjay Raut: सीबीआई ने जिस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है वह राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, जो अब अजीत पवार की अध्यक्षता वाले गुट से जुड़े हैं के कार्यकाल का है। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया-इंडियन एयरलाइंस विलय मामले में सीबीआई की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को भाजपा से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी मांगने को कहा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संप्रग काल में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद गठित कंपनी एनएसीआईएल द्वारा विमान पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है क्योंकि उसे 'किसी तरह की गड़बड़ी का कोई साक्ष्य' नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह मामला राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, जो अब अजीत पवार की अध्यक्षता वाले गुट से जुड़े हैं के कार्यकाल का है। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार को लेकर हो-हल्ला मचाया था। उन्होंने कहा, ''भाजपा को डॉ. सिंह से माफी मांगनी चाहिए।"
विज्ञापन
नेशनल एविएशन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NACIL) का गठन एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि यह फैसला 'बेईमानी' से किया गया और विमानों को लीज पर लिया गया, जबकि उस दौरान अधिग्रहण कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि पट्टे पर देने का निर्णय अज्ञात लोगों के साथ साजिश रचकर लिया गया जिससे निजी कंपनियों को आर्थिक लाभ हुआ और सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।