फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI books seven railways officials, private firm in Rs 60 crore bribery case

CBI: सीबीआई ने 60 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में दर्ज कराया केस, सात रेलवे अधिकारी व एक निजी फर्म आरोपी

Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

CBI: सीबीआई अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के दौरान एकत्र की गई सामग्री से खुलासा हुआ कि भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों को 60 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत दी।
 

विज्ञापन
CBI books seven railways officials, private firm in Rs 60 crore bribery case
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने 60 करोड़ रुपये के रिश्वतखोरी मामले में रेलवे के सात अधिकारियों और एक निजी कंपनी भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला 2016 से 2023 के बीच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन की परियोजनाओं के लिए 60 करोड़ रुपये का रिश्वत देने से जुड़ा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार के परिसरों की तलाशी के बाद उन्हें दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के दौरान एकत्र की गई सामग्री से खुलासा हुआ कि भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों को 60 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान रिश्वत लेने वाले अधिकारियों की सूची मिली

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सीबीआई को कंपनी की परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों के नामों की एक सूची भी मिली, जिन्होंने 2016 से 2023 के बीच कथित तौर पर नकदी के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में रिश्वत ली।


अधिकारियों के मुताबिक, निजी कंपनी को 2016 से 2022 के दौरान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से छह बड़ी परियोजनाएं मिलीं जिनमें स्टेशन यार्ड का निर्माण, सुरंग पोर्टल्स की सुरक्षा और सिंगल लाइन सुरंग का निर्माण, आरसीसी रिटेनिंग वॉल और बराक नदी पर एक बड़े पुल की नींव रखना शामिल है।

रेलवे के इन अधिकारियों को बनाया गया आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के अलावा प्राथमिकी में सीबीआई ने तत्कालीन उप मुख्य अभियंता (निर्माण) रामपाल, तत्कालीन उप मुख्य अभियंता एक्सईएन जितेंद्र झा और बीयू लस्कर, तत्कालीन वरिष्ठ अभियंता ऋतुराज गोगोई, धीरज भागवत, मनोज सैकिया और मिथुन दास को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed