फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI arrests Chennai Income Tax officer, CA in bribery case

CBI Action: रिश्वत लेने के आरोप में चेन्नई के आयकर अधिकारी और सीए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Sat, 07 Jan 2023 07:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 07 Jan 2023 07:20 PM IST
सार

CBI Action: कथित रिश्वत लेन-देन के बारे में सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने मंजूनाथन और सतगुरुदास को उस समय गिरफ्तारकिया जब कथित तौर पर पैसों का लेन-देन हो रहा था। प्रवक्ता ने कहा, "एवीओ से 2.25 लाख रुपये की राशि वसूल की गई

विज्ञापन
CBI arrests Chennai Income Tax officer, CA in bribery case
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2.25 लाख रुपये  रिश्वत लेने के मामले में चेन्नई में एक आयकर अधिकारी और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया है कि सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता संजय चिंचघरे, सहायक मूल्यांकन अधिकारी डी. मंजूनाथन और चार्टर्ड अकाउंटेंट सतगुरुदास और करदाता व संपत्ति मालिक सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ब्यूरो ने यह कार्रवाई की। चिंचघरे चेन्नई आयकर मूल्यांकन प्रकोष्ठ में जिला मूल्यांकन अधिकारी के पद पर भी तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ जो मामला दर्ज किया था उसके अनुसार सुरेश ने अपने आयकर रिटर्न में ऊंची संपत्ति के लेन-देन की घोषणा की थी, जिसे नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर, नई दिल्ली ने आयकर मूल्यांकन प्रकोष्ठ को भेज दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मनुनाथन ने कथित तौर पर संपत्ति का निरीक्षण किया और संपत्ति के मूल्य में बदलाव को रेखांकित किया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, मूल्यांकन को अंतिम रूप देने के लिए सक्षम प्राधिकारी चेन्नई के सीपीडब्ल्यूडी के एक अधीक्षण अभियंता (योजना) चिंचघरे थे। जो चेन्नई के आईटी मूल्यांकन प्रकोष्ठ के जिला मूल्यांकन अधिकारी (डीवीओ) का प्रभार संभाल रहे थे। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, 'आयकर मूल्यांकन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने संपत्ति के मालिक सुरेश अवैध तरीके से पहुंचाने के लिए 3.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सुरनेश ने अपने ऑडिटर/सीए सतगुरुदास को पैसा देने के लिए भेजा था।' 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कथित रिश्वत लेन-देन के बारे में सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने मंजूनाथन और सतगुरुदास को उस समय गिरफ्तारकिया जब कथित तौर पर पैसों का लेन-देन हो रहा था। प्रवक्ता ने कहा, "एवीओ से 2.25 लाख रुपये की राशि वसूल की गई और उक्त संपत्ति के संबंध में जो आदेश जारी किया गया था उसे भी सीबीआई ने बरामद कर लिया है।" उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान मंजूनाथन के कब्जे से नौ लाख रुपये और सतगुरुदास के पास से 1.25 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, ''यह आरोप लगाया गया है कि 3.50 लाख रुपये की कुल रिश्वत में से 1.25 लाख रुपये ऑडिटर/सीए ने मध्यस्थता करवाने के लिए लिये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed