{"_id":"636231d847ad4153e86d239b","slug":"cbdc-rbi-s-digital-currency-got-a-good-start-on-the-very-first-day-275-crore-transactions-in-48-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBDC: आरबीआई की डिजिटल करेंसी को पहले ही दिन मिली अच्छी शुरुआत, 48 सौंदो में 275 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBDC: आरबीआई की डिजिटल करेंसी को पहले ही दिन मिली अच्छी शुरुआत, 48 सौंदो में 275 करोड़ का लेनदेन
Wed, 02 Nov 2022 04:50 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 02 Nov 2022 04:50 PM IST
सार
CBDC: सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट में नौ बैंक शामिल हैं। इनमें से कई बैंकों ने लॉन्चिंग के पहले ही दिन डिजिटल वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी बॉन्ड से जुड़े 48 ट्रॉन्जेक्शन किए हैं, उनकी वैल्यू करीब 275 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
RBI CBDC
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई की डिजिटल करेंसी को अच्छी शुरुआत मिली है। इसे एक नवंबर को लाॅन्च किया गया था। बता दें कि आरबीआई ने सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत केवल थोक सेगमेंट में बैंकों को सरकारी प्रतिभूतियों यानी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के लेनदेन के लिए इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इस पायलट प्रोजेक्ट में नौ बैंक शामिल हैं। इनमें से कई बैंकों ने लॉन्चिंग के पहले ही दिन डिजिटल वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी बॉन्ड से जुड़े 48 ट्रॉन्जेक्शन किए हैं, उनकी वैल्यू करीब 275 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बता दें कि आरबीआई ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सीबीडीसी को मंजूरी दी है। इसे भविष्य में कई फेज में आगे बढ़ाया जएगा और इस दौरान खामियों को दूर करने बाद हर किसी को इसके इस्तेमाल की इजाजत मिल जाएगी। शुरुआत में जिन नौ बैंकों को सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैँक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन