फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Case registered against passenger for smoking in aircraft's lavatory

Smoking in Plane: विमान के शौचालय में सिगरेट पीने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज, बहरीन से आ रहा था मुंबई

Thu, 13 Jul 2023 11:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

Smoking in Plane: सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के उस समय हुई जब इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1202 बहरीन से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। चालक दल के सदस्यों ने देखा कि कर्नाटक के कोलार के रहने वाले अबू ताहिर कोलक्कड़ मोहिदू ने विमान के पिछले हिस्से के शौचालय के अंदर धूम्रपान किया।

विज्ञापन
Case registered against passenger for smoking in aircraft's lavatory
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

बहरीन-मुंबई उड़ान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के उस समय हुई जब इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1202 बहरीन से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। चालक दल के सदस्यों ने देखा कि कर्नाटक के कोलार के रहने वाले अबू ताहिर कोलक्कड़ मोहिदू ने विमान के पिछले हिस्से के शौचालय के अंदर धूम्रपान किया।

विज्ञापन

युवक के पास 17 सिगरेट और एक लाइटर मिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने धूम्रपान करने की बात स्वीकार कर ली और उसके पास से 17 सिगरेट का एक पैकेट और एक लाइटर मिला। मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्री को इंडिगो एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया जो उसे सहार पुलिस स्टेशन ले गए। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम) और विमान नियम, 1937 की धारा 25 (विमान में धूम्रपान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed