फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   buying clothes of foreign brands will become expensive as govt hikes import duty

महंगा होगा ब्रांडेड विदेशी कपड़े खरीदना, सरकार ने बढ़ायी इंपोर्ट ड्यूटी, 5 करोड़ को रोजगार

Tue, 07 Aug 2018 04:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
buying clothes of foreign brands will become expensive as govt hikes import duty

अब विदेशी कंपनियों द्वारा देश के बाहर से आयात हुए ब्रांडेड कपड़े खरीदना और महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने देशी कपड़ा उद्योग में जान डालने के लिए करीब 300 से अधिक उत्पादों पर ड्यूटी बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इससे देशी टेक्सटाइल कंपनियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन


20 फीसदी लगेगी ड्यूटी

सरकार ने मंगलवार को संसद में नोटिफिकेशन पेश कर दिया गया है।  वित्त मंत्री ने 20 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि अभी इंपोर्ट ड्यूटी 5 से 10 फीसदी तक है। सरकार सस्ते इंपोर्ट से घरेलू उद्योग को बचाने के लिए एक्शन में है। फैब्रिक, गारमेंट, मैन मेड फाइबर जैसे आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी लग सकती है। 
विज्ञापन


एफडीआई में मिलेगी ढील

सूत्रों के मुताबिक टेक्सटाइल सेक्टर में विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों में ढील देने की तैयारी है। वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अगले हफ्ते इस मुद्दे पर बैठक होने वाली है। इस बैठक में टेक्साइल सेक्टर में विदेशी निवेश के मौजूदा नियमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर में ब्रांड के इस्तेमाल से जुड़े विदेशी निवेश के नियमों की भी समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों में मिल सकता है फायदा

सरकार को इस कदम से राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में फायदे की उम्मीद है। सरकार को रोजगार बढ़ाने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। गौरतलब है कि अभी टेक्सटाइल सेक्टर में करीब 10.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है। टेक्साइल सेक्टर में 2025 तक 5 करोड़ और लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed