Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Sulpher Rule Saudi DAP Deal SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News

Biz Updates: सरकार ने आर दुरईस्वामी को नियुक्त किया एलआईसी का प्रमुख, 2028 तक रहेंगे इस पद पर

Mon, 14 Jul 2025 08:56 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Jul 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Business Updates Sulpher Rule Saudi DAP Deal SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने सोमवार को आर दुरईस्वामी को सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रमुख नियुक्त किया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मंजूरी के बाद वित्तीय सेवा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र ने दुरईस्वामी को तीन साल की अवधि के लिए सरकारी बीमा कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनका तीन साल का कार्यकाल 28 अगस्त, 2028 को समाप्त होगा। उस समय उनकी उम्र 62 साल होगी।
विज्ञापन


वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने 11 जून को इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। सिद्धार्थ मोहंती का कार्यकाल सात जून को समाप्त होने के बाद, सरकार ने सतपाल भानु को तीन महीने के कार्यकाल के लिए एलआईसी का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल आठ जून से सात सितंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगा। एलआईसी में प्रबंध निदेशक और सीईओ के अलावा चार प्रबंध निदेशक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने कोयले से बिजली बनाने वाले संयंत्रों के लिए सल्फर उत्सर्जन नियमों में ढील दे दी है। 11 जुलाई को पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 79 प्रतिशत संयंत्रों को फ्लू-गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम लगाने से छूट दी गई है। ये ऐसे संयंत्र हैं जो प्रदूषण के हॉटस्पॉट से 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर स्थित हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए सल्फर उत्सर्जन नियमों में ढील देने से बिजली की कीमत में 25-30 पैसे प्रति यूनिट की कमी आने की उम्मीद है। सरकार के आदेश के अनुसार बाकी 11 प्रतिशत संयंत्रों की मामले-दर-मामला समीक्षा की जाएगी, जबकि 10 प्रतिशत संयंत्र जो दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों के करीब हैं, उन्हें दिसंबर 2027 तक आदेश का पालन करना होगा। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की ओर से सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन के नियमों में छूट देने को गलत बताया। उन्होंने सरकार के इस कदम को पर्यावरण के लिए खतरा बताया है।

सऊदी अरब से 31 लाख टन डीएपी खरीद का समझौता
भारत ने सऊदी अरब माइनिंग कंपनी (मादेन) के साथ 31 लाख टन डीएपी उर्वरक खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के तहत मादेन वित्त वर्ष 2025-26 और इसके बाद भारतीय उर्वरक कंपनियों को डीएपी की आपूर्ति करेगी। डीएपी (डाई अमोनियम फॉस्फेट) आपूर्ति के इस सौदे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सऊदी अरब यात्रा के दौरान हुआ। नड्डा के दौरे में सऊदी अरब ने भारत को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया। नड्डा की यात्रा रविवार को संपन्न हो गई। दोनों ने उर्वरक क्षेत्र में लंबे समय के सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए एक संयुक्त टीम गठित करने पर भी सहमत हुए। इसके अलावा दोनों देशों ने स्वास्थ्य और चिकित्सा, दा, डिजिटल स्वास्थ्य समाधान और ज्ञान के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भी वार्ता की।

Trending Videos

पीएलआई: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फार्मा क्षेत्र को मिला 70 फीसदी प्रोत्साहन
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र ने 2024-25 में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के तहत कुल वितरण का 70 फीसदी हासिल किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में सरकार ने पीएलआई के तहत कुल 10,114 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की पीएलआई कंपनियों को इसमें से सबसे ज्यादा 5,732 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके बाद दवा क्षेत्र की कंपनियों को 2,328 करोड़ रुपये मिले हैं। ये आंकड़े इन क्षेत्रों में भारत की मजबूत ताकत, विनिर्माण और मूल्य वर्धित निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश के इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में सबसे ज्यादा 32.46 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात 2023-24 के 29.12 अरब डॉलर से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 38.58 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 

सितंबर से 1.5% तक महंगी होंगी मर्सिडीज की कारें  
मर्सिडीज बेंज इंडिया इस साल तीसरी बार कारों की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी के एमडी-सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, यूरो के मुकाबले रुपये में कमजोरी के असर को कम करने के लिए सितंबर से कारों के दाम एक से 1.5 फीसदी बढ़ाए जा सकते हैं। कंपनी इस साल जनवरी और जुलाई यानी चालू माह में भी दाम बढ़ा चुकी है। कीमत वृद्धि से बिक्री प्रभावित होने के सवाल पर अय्यर ने कहा, ब्याज दरों में कमी से कुछ हद तक भरपाई देखने को मिल सकती है। 

यूरोपीय बाजारों में कदम बढ़ा रही हीरो मोटोकॉर्प
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प वैश्विक विस्तार में तेजी ला रही है। कंपनी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने यह जानकारी दी। समग्र अंतर्राष्ट्रीय बाजार विस्तार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में, हमने ग्राहक अनुभव, गुणवत्ता और पैमाने पर तीव्र ध्यान केंद्रित करके दक्षिण एशिया से लैटिन अमेरिका तक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 43 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की। 

अब तक 579.86 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है खरीफ फसलों की बुवाई
खरीफ फसलों की बुवाई जोरों पर हैं। चालू सीजन 2025-26 में 14 जुलाई तक कुल 597.86 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है। यह 2024-25 के खरीफ सीजन के 560.59 लाख हेक्टेयर से 37.27 लाख हेक्टेयर अधिक है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बुवाई के ताजा आंकड़े जारी कर बताया, चालू खरीफ सीजन में सबसे अधिक बुवाई धान की हुई है, इसका क्षेत्रफल 123.68 लाख हेक्टेयर है। 2024-25 के खरीफ सीजन में यह रकबा 111.85 लाख हेक्टेयर था। दलहन की बुवाई का रकबा 53.39 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 67.9 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई तक श्रीअन्न की बुवाई का रकबा एक साल पहले के 99.78 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 116.30 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। गैर-अनाज श्रेणी में तिलहन की बुवाई 137.27 लाख हेक्टेयर में हुई है। बुवाई का यह आंकड़ा एक साल पहले के 139.82 लाख हेक्टेयर की तुलना में कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed