Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Sitharaman RBI SEBI irdai Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: वित्त मंत्री का वादा- दिल्ली को 600 करोड़ का विशेष पैकेज; प्रभुदास लीलाधर पर सेबी का 11 लाख फाइन

Fri, 18 Jul 2025 02:28 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 18 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Sitharaman RBI SEBI irdai Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की वर्तमान विकास योजनाओं, भविष्य की प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग के बारे में अवगत कराया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की सहभागिता आधारित विकास नीति से राजधानी को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में परिवर्तन की गति तेज हुई है। दिल्ली को इस माह के अंत तक केंद्र से 600 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिलेगी। इस राशि का उपयोग दिल्ली में यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित ऊर्जा व कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगात्मक रवैये के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर राजधानी के समग्र विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन


सेबी ने प्रभुदास लीलाधर पर लगाया 11 लाख जुर्माना
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने वित्तीय सेवा कंपनी प्रभुदास लीलाधर प्राइवेट लि. पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने जांच में पाया, कंपनी ने ग्राहकों के फंडों का दुरुपयोग और गलत मार्जिन रिपोर्टिंग सहित कई नियामक प्रावधानों का उल्लंघन किया है। सेबी का यह आदेश एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स एक्सचेंजों के साथ मिलकर कंपनी के व्यापक संयुक्त निरीक्षण के बाद आया।

विज्ञापन
Trending Videos

एवरेडी ने लॉन्च की पहली हाइब्रिड टॉर्च
एवरेडी इंडस्ट्रीज ने देश की पहली हाइब्रिड टॉर्च लॉन्च की है। कंपनी ने इस ड्यूलपावर्ड डिवाइस के साथ अपने फ्लैशलाईट पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है। यह इनोवेशन बैटरी पर भी चल सकता है और रीचार्ज भी किया जा सकता है। इसके चार्ज के लिए बिजली की जरूरत नहीं है। सीईओ अनिरबन बनर्जी ने कहा, यह फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाईप सी पोर्ट से केवल 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है। 
विज्ञापन

अदाणी ने एडब्ल्यूएल में बेचा 20 फीसदी हिस्सा
अदाणी समूह ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में 7,150 करोड़ में 20 फीसदी हिस्सा विल्मर अंतरराष्ट्रीय, सिंगापुर को बेच दिया है। दिसंबर में अदाणी ने घोषणा की थी कि वह कुल 44 फीसदी हिस्सा बेच देगा। एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस पहले अदाणी विल्मर के नाम से जानी जाती थी। जनवरी में अदाणी एंटरप्राइजेज व अदाणी कमोडिटीज ने एडब्ल्यूएल में 13.5 प्रतिशत हिस्सा 276.51 रुपये प्रति शेयर की दर से बेची थी।
विज्ञापन

विप्रो का फायदा 9.8% बढ़कर 3,365 करोड़
विप्रो का लाभ पहली तिमाही में 9.8 फीसदी बढ़कर 3,336.5 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 3,036 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया, कुल राजस्व मामूली तेजी के साथ 22,134 करोड़ रुपये रहा। पूरे वर्ष में 16 बड़े सौदे कंपनी ने किए। विप्रो के एमडी-सीईओ श्रीनि पल्लिया ने कहा, पिछली तिमाही की गति को आगे बढ़ाते हुए हम दूसरी छमाही के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

एक्सिस बैंक का लाभ घटा, एनपीए में उछाल
एक्सिस बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में चार फीसदी घटकर 5,806 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,035 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में बैंक का सकल बुरा फंसा कर्ज यानी एनपीए बढ़कर 1.57 फीसदी रहा और शुद्ध एनपीए बढ़कर 0.45 फीसदी हो गया है, जो एक साल पहले 0.34 फीसदी था। इस वजह से बैंक ने प्रावधान को बढ़ा दिया, जिससे मुनाफे में गिरावट आई।

Business Updates Sitharaman RBI SEBI irdai Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह - फोटो : ANI
सऊदी अरब और भारत के बीच हुई व्यापार वार्ता 
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की। यह बैठक ऑनलाइन आयोजित हुई। इस बैठक में मजबूत आर्थिक संबंध बनाने, आपसी विकास को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया पर इस बैठक से संबंधित पोस्ट साझा किया।


 

एसबीआई को मिला सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक का दर्जा
भारतीय स्टेट बैंक को 2025 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक चुना गया है। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने यह चुनाव किया है। यह मूल्यांकन प्रकाशन के व्यापक शोध और विश्लेषण पर आधारित था। यह विश्व भर के कॉर्पोरेट वित्त अधिकारियों, विश्लेषकों और बैंकरों की अंतर्दृष्टि से समृद्ध था।

पुरस्कार वितरण समारोह 18 अक्टूबर, 2025 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष/ विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के दौरान वाशिंगटन डीसी में होगा। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका सर्वश्रेठ बैंक नामक वार्षिक कार्यक्रम में एसबीआई के अध्यक्ष सीएस सेट्टी को यह पुरस्कार देगी। एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने इसकी सराहना की। सेट्टी ने कहा कि हमारे सभी सम्मानित ग्राहकों, समर्पित कर्मचारियों और अन्य सभी हितधारकों को उनके अटूट विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed