फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates: Hindustan Zinc gets tax notice of Rs 1170 crore; Byju's and BCCI may settle the matter

Business Updates: हिंदुस्तान जिंक को 1,170 करोड़ का कर नोटिस; बायजू और बीसीसीआई के बीच हो सकती है सुलह

Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Jul 2024 03:39 AM IST
सार

रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण देश में सोने की मांग 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में पांच फीसदी घटकर 149.7 टन रह गई। 2023 की समान अवधि में यह 158.1 टन रही थी। आइए पढ़ते हैं बाजार जगत की अहम खबरें...

विज्ञापन
Business Updates: Hindustan Zinc gets tax notice of Rs 1170 crore; Byju's and BCCI may settle the matter
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आयकर विभाग ने हिंदुस्तान जिंक को आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 1,170 करोड़ का नोटिस भेजा है। कंपनी ने मंगलवार को कहा, नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर की मांग पिछले वर्षों की तरह समान अस्वीकृतियों पर आधारित है। इस नोटिस का उस पर वित्तीय असर नहीं पड़ेगा। वह इसके खिलाफ संबंधित प्राधिकरण के पास अपील दायर करेगी। 

विज्ञापन


इस बीच खबर है कि बायजू और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच सुलह हो सकती है। बीसीसीआई के वकील तुषार मेहता ने मंगलवार को बताया, दोनों पक्षों के बीच सेटेलमेंट को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। इसलिए, दिवालिया प्रक्रिया को स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन


ऊंची कीमतों के कारण अप्रैल-जून में पांच फीसदी घटी सोने की मांग
रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण देश में सोने की मांग 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में पांच फीसदी घटकर 149.7 टन रह गई। 2023 की समान अवधि में यह 158.1 टन रही थी। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, मूल्य के लिहाज से सोने की मांग दूसरी तिमाही में 17 फीसदी बढ़कर 93,850 करोड़ रुपये पहुंच गई। अप्रैल-जून तिमाही में 24 कैरेट सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 74,000 रुपये के स्तर को पार कर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना 550 रुपये महंगा
आभूषण कारोबारियों की मजबूत मांग से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 550 रुपये महंगा होकर 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, चांदी बिना किसी उतार-चढ़ाव के 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।

चार कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज वापस
विशाल मेगामार्ट, अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज, साई लाइफ साइंसेज और बीएमडब्ल्यू के आईपीओ से संबंधित दस्तावेजों को सेबी ने वापस लौटा दिया है। इन कंपनियों ने कुछ नियमों का पालन नहीं किया है, जिससे बाजार नियामक ने उनके दस्तावेज वापस लौटा दिए हैं।


अदाणी समूह की तीन कंपनियों का बेहतर प्रदर्शन
अदाणी समूह की तीन कंपनियों अदाणी ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस और एनर्जी सॉल्यूंशस ने पहली तिमाही ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया है। टोटल गैस के सीईओ सुरेश मंगलानी ने कहा, हमने 1,000 ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाए हैं। ग्रीन एनर्जी का एबिट्डा 23 फीसदी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed