फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates 49 percent jump in sales of e-vehicles HDFC and UCO Bank made loans expensive

Business Updates: ई-वाहनों की बिक्री में 49 फीसदी उछाल; एचडीएफसी और यूको बैंक ने महंगा किया कर्ज

Wed, 10 Jan 2024 07:41 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 07:41 AM IST
सार

एचडीएफसी बैंक ने कुछ अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इस कदम से बैंक के ग्राहकों की ईएमआई बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Business Updates 49 percent jump in sales of e-vehicles HDFC and UCO Bank made loans expensive
ई वाहन

विस्तार

देश में ई-वाहनों की बिक्री 2023 में सालाना आधार पर 49.25 फीसदी बढ़कर 15,29,947 इकाई पहुंच गई। 2022 में देशभर में कुल 10,25,063 ई-वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री 36.09 फीसदी बढ़कर 8,59,376 इकाई पहुंच गई। इससे पिछले साल कुल 6,31,464 ई-दोपहिया वाहन बिके थे।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान देशभर में कुल 5,82,793 ई-तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा 2022 में बिके 3,52,710 ई-तिपहिया वाहनों की तुलना में 65.23 फीसदी अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में ई-यात्री  वाहनों की बिक्री 114.71 फीसदी बढ़कर 82,105 इकाई पर पहुंच गई। 2022 में यह आंकड़ा 38,240 इकाई रहा था। ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 114.16 फीसदी बढ़ी है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी और यूको बैंक ने महंगा किया कर्ज
एचडीएफसी बैंक ने कुछ अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इस कदम से बैंक के ग्राहकों की ईएमआई बढ़ जाएगी।  नई दरें 8 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक महीने की अवधि वाले कर्ज पर एमसीएलआर को 8.75 फीसदी से बढ़ाकर 8.80 फीसदी कर दिया है। उधर, यूको बैंक ने एक साल की अवधि वाले कर्ज की दर को 8.75 फीसदी से बढ़ाकर 8.80 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफसी को वित्त कंपनी के गठन की मिली मंजूरी
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) को गुजरात के गिफ्ट सिटी में वित्त कंपनी के गठन की आरबीआई से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की चेयरपर्सन व एमडी परमिंदर चोपड़ा ने कहा कि नई इकाई पीएफसी के लिए नए कारोबारी अवसर पेश करेगी। 

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 9 फीसदी बढ़ी
टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री दिसंबर तिमाही में 9 फीसदी बढ़कर 3,38,177 इकाई पहुंच गई। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। इस अवधि में कुल 1,01,043 जगुआर लैंड रोवर बिके, जो सालाना आधार पर 27 फीसदी ज्यादा है।


टाटा स्टारबक्स खोल सकती है 1,000 स्टोर
पेय पदार्थ से जुड़ी कंपनी टाटा स्टारबक्स की 2028 तक 1,000 स्टोर खोलने की योजना है। अभी उसके 390 स्टोर हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी की हर तीन दिन में एक नया स्टोर खोलने के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में उतरने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed