फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Roundup: जापानी एजेंसी ने भारत की रेटिंग सुधारी और बाजार में नरमी, पढ़ें कारोबार की खबरें एक साथ

Fri, 19 Sep 2025 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Sep 2025 07:42 PM IST
सार

Business Roundup: भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े ताजा घटनाक्रम लगातार नए अवसर और चुनौतियां पेश कर रहे हैं। इस बीच जलवायु परिवर्तन, कर सुधार, कृषि और उद्योग जगत से जुड़ी नीतियां सीधे तौर पर आम लोगों की जिंदगी और कारोबार पर असर डालती हैं। कारोबार जगत से जुड़ी ये अहम खबरें बिजनेस राउंडअप में एक ही जगह पर एक ही क्लिक में पढ़ें।

विज्ञापन
Business Roundup Business News Today Share Market Sovereign Ratings GST Reforms RBI and Economy News
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें शुक्रवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनी। जापानी एजेंसी R&I ने भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग बढ़ाकर देश की मजबूती पर भरोसा जताया। दूसरी ओर, लगातार तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, अदाणी समूह के शेयरों में उछाल दिखा। एक रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान की चेतावनी दी गई है। जीएसटी सुधारों से ट्रैक्टर सस्ते होंगे और देश के एमएसएमई क्षेत्र को राहत की खबर भी आई। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।

Business Roundup Business News Today Share Market Sovereign Ratings GST Reforms RBI and Economy News
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

जापानी एजेंसी ने भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग रेटिंग बढ़ाई

जापान की रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन आईएनसी (आर एंड आई) ने शुक्रवार को भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी से बीबीबी+ कर दिया।इसका मतलब आसान भाषा में यह है कि किसी देश या कंपनी की विदेशी मुद्रा (जैसे डॉलर, यूरो आदि) में कर्ज चुकाने की क्षमता का अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां कैसे आकलन करती हैं? एजेंसी ने मजबूत घरेलू मांग, राजकोषीय अनुशासन और बेहतर बाहरी स्थिरता का हवाला देते हुए देश की विदेशी मुद्रा अल्पकालिक ऋण रेटिंग को ए-2 पर बरकरार रखा। पूरी खबर यहां पढ़ें

Business Roundup Business News Today Share Market Sovereign Ratings GST Reforms RBI and Economy News
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट

शुक्रवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 82,626.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 25,327.05 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Roundup Business News Today Share Market Sovereign Ratings GST Reforms RBI and Economy News
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

बिकवाली के साथ हुई बाजार की शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरवाट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264.36 अंकों की कमजोरी के साथ 82,749.60 पर आ गया, जबकि निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 25,358.60 पर कारोबार कर रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते शुरुआती सत्र में बिकवाली देखने को मिली। अदाणी समूह के शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त छलांग देखने को मिला। सेबी द्वारा हिंडनबर्ग मामले में क्लीन चिट दिए जाने के बाद अदाणी समूह के शेयर में बड़ा उछाल देखा गया है। अदाणी टोटल गैस के शेयर 13.27% बढ़कर 687.35 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अदाणी पावर 9% की बढ़त के साथ 686.95 रुपये पर पहुंच गया, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 5.45% और अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.23% की तेजी दर्ज हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
Business Roundup Business News Today Share Market Sovereign Ratings GST Reforms RBI and Economy News
जलवायु परिवर्तन - फोटो : amarujala.com

जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को 131 लाख करोड़ की क्षति

जलवायु परिवर्तन के कारण अगले 25 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को कम-से-कम 1.5 लाख करोड़ डॉलर (करीब 131 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का नुकसान उठाना पड़ सकता है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में खाद्य एवं कृषि, ढांचागत परिवेश निर्माण, स्वास्थ्य एवं देखभाल और बीमा क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल असर के आकलन के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। अध्ययन में कंपनियों से अपने कार्यबल की सेहत पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने, परिचालन में लचीलापन लाने और उत्पादकता सुरक्षा के लिए तात्कालिक तौर पर उपयुक्त कदम उठाने का आह्वान किया गया है ताकि जलवायु अनुकूलन का प्रबंधन किया जा सके। जलवायु परिवर्तन के अर्थव्यवस्था पर असर से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed