फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates Sensex Nifty RBI Finance Ministry USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: शेयर बाजार आज खुले रहेंगे; BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी में विशेष कारोबारी सत्रों की योजना

Sat, 18 May 2024 08:13 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 18 May 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates Sensex Nifty RBI Finance Ministry USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शेयर बाजार आज खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन होगा। पहला सत्र 9.15 बजे से 10 बजे तक होगा। दूसरा सत्र 11.30 से 12.30 बजे तक होगा। इसका मकसद तकनीकी गड़बड़ी के चलते प्राइमरी साइट क्रैश हो जाने की स्थिति में ट्रेडिंग को दूसरी साइट पर ले जाकर कारोबार जारी रखना है। बता दें कि दोनों एक्सचेंजों ने शनिवार 2 मार्च को भी विशेष कारोबारी सत्र रखा था।
विज्ञापन


जीएसटी मंच पर तंबाकू उत्पादों के लिए मशीन पंजीकरण की सुविधा
जीएसटी नेटवर्क ने पान मसाला, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों के विनिर्माताओं के लिए उनकी मशीनों को पंजीकृत कराने को लेकर विशेष प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल का मकसद कर चोरी रोकना है। ऐसे विनिर्माता जीएसटी एसआरएम-आई फॉर्म के जरिये अपनी मशीन से संबंधित जानकारी को जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा जीएसटी प्लेटफॉर्म पर शुरू की गई है। फॉर्म जीएसटी एसआरएम-2 (रिटर्न फाइलिंग के लिए) भी जल्द ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


ईवी में निवेश के लिए जारी होगा दिशानिर्देश
सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत निवेश की संभावनाएं तलाश रही कंपनियों के लिए दिशानिर्देशों पर काम कर रही है। संबंधित पक्षों के साथ परामर्श का दूसरा दौर शुरू होगा। भारी उद्योग मंत्रालय पिछले महीने ही परामर्श का पहला दौर आयोजित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed