फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News LIC agents will now get five lakh gratuity 17.28 lakh employees joined ESIC

Business News: एलआईसी एजेंटों को अब मिलेगी पांच लाख ग्रेच्युटी, ईएसआईसी से 17.28 लाख कर्मचारी जुड़े

Sat, 16 Dec 2023 07:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 07:31 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने सितंबर में एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के लाभ के लिए कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी। इन उपायों में ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में वृद्धि भी शामिल है। 

विज्ञापन
Business News LIC agents will now get five lakh gratuity 17.28 lakh employees joined ESIC
LIC - फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। यह बढ़ोतरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एजेंट) विनियमन-2017 में संशोधन कर प्रभाव में लाई गई है। एलआईसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि इन नियमों को भारतीय जीवन बीमा निगम (एजेंट) संशोधन विनियमन-2023 कहा जा सकता है। यह नियम 6 दिसंबर के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू हुआ है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने सितंबर में एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के लाभ के लिए कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी। इन उपायों में ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में वृद्धि भी शामिल है। 
विज्ञापन


ईएसआईसी से 17.28 लाख कर्मचारी जुड़े
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की विभिन्न योजनाओं के तहत अक्तूबर में 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, 23,468 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए। युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा हुए। नए पंजीकरण में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के 8.25 लाख कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ कर सकती है बोनस इश्यू की घोषणा
मार्केटिंग सॉल्यूशंस कंपनी माघ एडवर्टाइजिंग बोनस इश्यू और शेयरों के विभाजन पर 20 दिसंबर को बोर्ड की होने वाली बैठक में फैसला कर सकती है। एक महीने में शेयर के भाव 150 फीसदी से अधिक बढ़े हैं। पहली छमाही में कंपनी का राजस्व 80 फीसदी बढ़कर 21.55 करोड़ रुपये रहा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 18 दिसंबर से निवेश का मौका
अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड अच्छा विकल्प हो सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त 18 दिसंबर से पांच दिनों के लिए खुल रही है। आरबीआई ने इसके लिए निर्गम मूल्य 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 शृंखला-3 निवेश के लिए 18-22 दिसंबर तक खुली रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। 

एक साल में 3.57 लाख करोड़ रुपये की कर मांग का निपटान
आयकर विभाग ने एक विशेष मांग प्रबंधन सुविधा केंद्र के माध्यम से एक साल में 3.57 लाख करोड़ रुपये की कर मांगों का निपटान किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक पोस्ट में कहा, मैसुरू में स्थापिक कॉल सेंटर के जरिये 1,46,385 मामलों का निपटान किया गया। ये ऐसे मामले थे, जिनमें लोगों ने देनदारी से कम कर चुकाये थे। 

आयकर विभाग कर मामलों में किसी भी विसंगति का निपटान करने के लिए आयकरदाताओं से संपर्क कर रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बताया, हमने एक विशेष मांग प्रबंधन सुविधा शुरू की है। इस सिस्टम के तहत आयकरदाता को ईमेल भेजा जाता है या एक खास नंबर से फोन किया जाता है। उनसे बातचीत कर मामले को सुलझाया जाता है। हालांकि, आयकरदाता चाहे तो वह इस कर मांग को स्वीकार कर सकता है या इसे चुनौती भी दे सकता है। 


रूस के बाद अब भारत वेनेजुएला से खरीदेगा कच्चा तेल
भारत रूस के बाद अब वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदने की तैयार कर रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रिफाइनरीज दक्षिण अमेरिकी देश के भारी तेल (हैवी ऑयल) की प्रोसेसिंग करने में सक्षम हैं। पुरी ने बताया कि भारत हर उस देश से तेल का आयात करना चाहता है जो किसी प्रतिबंध के अंतर्गत नहीं आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed