फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News and Updates Labour Secy Says Govt to make unique identifier mandatory for construction workers

Business Updates: भवन निर्माण श्रमिकों के लिए बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, आधार और ई-श्रम डाटाबेस से जोड़ा जाएगा

Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

Business Updates: श्रम सचिव आरती आहूजा ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई आज दिल्ली में है या कल मुंबई में श्रमिक परिवार के अधिकार सुलभ होने चाहिए। उन्होंने 'द माइग्रेशन कॉन्क्लेव' को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
Business News and Updates Labour Secy Says Govt to make unique identifier mandatory for construction workers
निर्माण मजदूर (फाइल फोटो)। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

सरकार देश भर में सभी भवन और निर्माण श्रमिकों के लिए एक विशिष्ट पहचान पत्र अनिवार्य अनिवार्य करने वाली। इसके जरिए प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन


इस विशिष्ट पहचान पत्र को आधार और ई-श्रम डेटाबेस से भी जोड़ा जाएगा ताकि श्रमिकों को आसानी से सरकार के विभिन्न पहलों का लाभ मुहैया कराया जा सके। 

श्रम सचिव आरती आहूजा ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई आज दिल्ली में है या कल मुंबई में श्रमिक परिवार के अधिकार सुलभ होने चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी ने राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के समर्थन से अखिल भारतीय नियोक्ता संगठन (एआईओई) और फिक्की द्वारा आयोजित 'द माइग्रेशन कॉन्क्लेव' को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन

श्रीलंका कर्ज पुनर्गठन समझौते के करीबः राष्ट्रपति विक्रमसिंघे  

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को कहा कि उनका देश कर्ज पुनर्गठन पर अपने विदेशी कर्जदाताओं से समझौते पर पहुंचने के करीब है। समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस साल मार्च में श्रीलंका के लिए मंजूर 2.4 अरब डॉलर की राहत सुविधा की पहली समीक्षा पूरी कर सकेगा। बता दें कि बीते वर्ष श्रीलंका इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट से प्रभावित हुआ जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक महत्वपूर्ण निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे जनता ईंधन, उर्वरकों और आवश्यक वस्तुओं की कमी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed