{"_id":"61f3d0c3d3deb4372c2b10ef","slug":"budget-2022-can-be-access-on-mobile-app-called-union-budget-mobile-app-know-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2022 on App: अब स्मार्टफोन पर अपनी भाषा में पा सकेंगे बजट से जुड़ी पल-पल की खबर, यूनियन बजट मोबाइल एप लॉन्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2022 on App: अब स्मार्टफोन पर अपनी भाषा में पा सकेंगे बजट से जुड़ी पल-पल की खबर, यूनियन बजट मोबाइल एप लॉन्च
Tue, 01 Feb 2022 09:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:03 AM IST
सार
Union Budget Mobile App Launch: यूनियन बजट मोबाइल एप को उपयोगकर्ता http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर बजट से जुड़ी और भी कई एप दिखाई देती हैं लेकिन आप सरकार की एप पर ही सबसे विश्वसनीय तरीके से बजट को एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूनियन बजट एप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल का बजट भी डिजिटल होगा और सरकार ने आम लोगों को बजट की हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एप लॉन्च किया है। सामान्य जनता को बजट की जानकारी आसानी से मुहैया कराने के लिये सरकार ने ये मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट देख पाने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
हिन्दी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी
गौरतलब है कि आज (1 फरवरी) वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। इस एप के माध्यम से बजट पेश होने के बाद आम लोग इसे अपने मोबाइल पर अपनी भाषा पढ़ पाएंगे। यूनियन बजट मोबाइल एप पर बजट से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को मिलेगी। दरअसल, इस बजट को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से ये पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
यूनियन बजट मोबाइल एप को उपयोगकर्ता http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर बजट से जुड़ी और भी कई एप दिखाई देती हैं लेकिन आप सरकार की एप पर ही सबसे विश्वसनीय तरीके से बजट को एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल संसद एप के जरिए आप बजट 2022 को लाइव मोबाइल पर भी देख सकेंगे। ये एक और एप है जो बजट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा सकती है। डिजिटल संसद एप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा यानी इस एप पर आम बजट को लाइव देख सकेंगे।