फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2021 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman holds Pre Budget consultations with leading experts

बजट की तैयारियों में जुटीं निर्मला सीतारमण, विशेषज्ञों के साथ किया विचार-विमर्श

Mon, 21 Dec 2020 01:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman holds Pre Budget consultations with leading experts
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2021-22 के संबंध में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन में अग्रणी विशेषज्ञों के साथ 11वां पूर्व बजट विचार-विमर्श किया। 14 दिसंबर से विभिन्न हितधारकों के साथ वित्त मंत्री ने बजट पूर्व चर्चा शुरू की थी। कोरोना वायरस महामारी के चलते ये बैठकें इस साल वर्चुअली हो रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एक फरवरी को पेश होगा बजट
एक फरवरी 2021 को आम बजट 2021 पेश होगा। इसके लिए प्रति वर्ष विभिन्न हितधारकों के साथ मीटिंग की जाती हैं। इसमें आगामी बजट के लिए सुझाव लिए जाते हैं। इस साल कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में बजट का महत्व और भी बढ़ गया है। महामारी के चलते सभी प्री-बजट मीटिंग्स वर्चुअली हो रही हैं। सरकार ने आम लोगों से भी बजट 2021 के लिए सुझाव मांगे थे। इसके साथ ही बजट 2021-22 की चर्चाओं में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने MyGov प्लेटफॉर्म पर सुविधा दी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें


आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बनाए रखने पर होगा जोर
वित्त मंत्री ने कहा था कि 2021-22 का बजट आर्थिक वृद्धि की गति को बनाए रखने पर केंद्रित होगा। इसके लिए बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक व्यय जारी रखने के साथ आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विनिवेश पर असर पड़ा है लेकिन उसकी गति आने वाले महीनों में तेज होगी। 

सीतारमण ने उद्योग मंडल एसोचैम फाउंडेशन सप्ताह कार्यक्रम में कहा था कि, 'हम निश्चित रूप से बुनियादी निर्मला सीतारमणढांचा क्षेत्र में सार्वजनिक व्यय की गति बनाए रखेंगे। क्योंकि यही एक तरीका है जिससे हम आश्वस्त होते हैं कि यह गुणक (व्यय का विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव) के तौर पर काम करेगा और अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार भरोसेमंद होगा। मैं इस बात को लेकर सजग हूं कि आगामी बजट में एक जीवंतता होगी जो अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार, भरोसेमंद उत्थान के लिए आवश्यक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed