{"_id":"5860e00a4f1c1b741aeeb290","slug":"budget-2017-may-provide-tax-gain-for-common-people-to-soothe-note-ban-pain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए बजट में कम हो सकते हैं टैक्स रेट, वित्त मंत्री ने दिए संकेत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
नए बजट में कम हो सकते हैं टैक्स रेट, वित्त मंत्री ने दिए संकेत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बजट में टैक्स का बोझ कुछ हल्का हो सकता है। सरकार ने संकेत दिए कि 2017 के आम बजट में टैक्स की दरें कम की जा सकती हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि देश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए करों की दर निचले स्तर पर करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा, 'अब हमें निचले दर के करों की जरूरत है, जिससे हम सर्विसेज को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें। यह प्रतिस्पर्धा घरेलू नहीं बल्कि वैश्विक हो। आप सेवाओं में यही अहम बदलाव महसूस करेंगे।'
अरुण जेटली ने कहा कि आने वाले सालों में देश में ऐसा माहौल बनाना होगा कि लोग नियमानुसार स्वेच्छा से कर अदा करें। वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले दशकों में हमारा देश ऐसा हो जाएगा जहां लोग कर अदा करने को लेकर लोगों का आचरण कानून सम्मत होगा। जेटली ने कहा, 'हम देख पा रहे हैं कि भारत अगले दशकों में ऐसा भारत बनेगा जहां नियमों के हिसाब से ही स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा।'

टैक्स चुकाना नागरिकों का दायित्व
जीएसटी, अरुण जेटली
- फोटो : self
करों को लेकर भारत के लोगों के स्वभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'पिछले सात दशकों से लोगों की धारणा बनी है कि सरकारी कोष को नुकसान पहुंचना गलत बात नहीं बल्कि यह कॉरपोरेट चालाकी का हिस्सा माना जाता है। लेकिन इसी चक्कर में कई लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं।'
वित्त मंत्री ने कहा कि सही टैक्स चुकाना नागरिकों का दायित्व है और टैक्स नहीं चुकाने के गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। जेटली ने ये बातें सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थों की राष्ट्रीय अकादमी के आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) (सीऐंडसीई) अधिकारियों के 68वें बैच के पेशेवर प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।