फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boom in service sector continues, record growth in employment, claims HSBC India PMI report

Service Sector: लगातार 46वें महीने सेवा क्षेत्र में तेजी बरकरार; रोजगार में भी रिकॉर्ड इजाफा, रिपोर्ट में दावा

Wed, 04 Jun 2025 02:13 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 04 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

एसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई की रिपोर्ट में कहा गया कि सेवा क्षेत्र में सूचकांक 58.8 पर पहुंच गया, जो मजबूती को दर्शाता है। इस क्षेत्र में लगातार विस्तार जारी है। मजबूत वैश्विक और घरेलू मांग ने असर डाला है। 
 

विज्ञापन
Boom in service sector continues, record growth in employment, claims HSBC India PMI report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत  के सेवा क्षेत्र में मई में भी मजबूती दिखी। एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार लगातार 46वें महीने में सर्विसेज पीएमआई 50 से ऊपर रहा, जो आर्थिक स्थिरता का संकेत है। रिपोर्ट में बताया गया कि सेवा क्षेत्र सूचकांक मई में 58.8 पर पहुंच गया। अप्रैल महीने की तुलना में इसमें 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल में पीएमआई 58.7 था। यह सूचकांक सेवा क्षेत्र की 400 कंपनियों में किए गए मासिक सर्वेक्षण पर आधारित है। पीएमआई भी भाषा में 50 से नीचे होना क्षेत्र विशेष में सिकुड़न और 50 से ऊपर होना विस्तार को दर्शाता है।

विज्ञापन


मई की स्थिति अप्रैल के अनुरूप रही 

रिपोर्ट में कहा गया कि मई में दर्ज हुआ सूचकांक केवल एक प्रश्न पर आधारित है। इसमें पूछा गया था कि अप्रैल महीने की स्थिति के साथ व्यावसायिक गतिविधि का स्तर कैसा है? पता चला कि यह अप्रैल (58.7) के आंकड़े के अनुरूप था। यह विस्तार की तेज दर का संकेत देता है। 
विज्ञापन


सेवा गतिविधियां स्थिर रहीं

नए आंकड़ों से पता चला कि भारत की सेवा गतिविधियां मोटे तौर पर स्थिर रहीं। साथ ही, यह मजबूत मांग, नए ग्राहकों के जुड़ने और अधिक स्टाफिंग क्षमता के कारण कारोबार को समर्थन मिला। रिपोर्ट के अनुसार सेवा क्षेत्र ने पिछले तीन महीनों में तीव्र वृद्धि को बरकरार रखा है। यह इस क्षेत्र में जारी आर्थिक गति को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत वैश्विक मांग ने डाला असर 

इसमें कहा गया कि सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभाव अंतरराष्ट्रीय मांग में तेज वृ्द्धि ने डाला। पीएमई सर्वेक्षण में पूरे साढे़ 19 साल के इतिहास में निर्यात ऑर्डर में सबसे मजबूत सुधार हुए। फर्मों ने इस प्रदर्शन के चालकों के रूप में एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे प्रमुख वैश्विक बाजारों से मजबूत मांग का हवाला दिया। 


रोजगार में हुई ऐतिहासिक वृद्धि 

घरेलू और वैश्विक दोनों ही तरह के नए ऑर्डर में वृद्धि जारी रही। ब्रिकी में लगातार वृद्धि के कारण कई व्यवसायों ने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई। मई में सेवा क्षेत्र में रोजगार वृद्धि एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed