फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi

Boeing Crash: एक अरब यात्रियों को ढोने वाले ड्रीमलाइनर विमान का पहला बड़ा हादसा, 1100 से अधिक जेट सेवा में

Fri, 13 Jun 2025 04:21 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

Ahmedabad Air India Crash: बोइंग विमान ने 1 अरब यात्रियों को ढोने का रिकॉर्ड हासिल किया, सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान बना, दुनिया भर में 425 से अधिक नए नॉन-स्टॉप मार्ग खोले। इनके अलावा बोइंग को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। आइए जानते हैं बोइंग विमान के हवाई पट्टी से दुर्घटना तक का सफर।

विज्ञापन
Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
बोइंग ड्रीमलाइनर 787 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

लंबी दूरी की उड़ानों वाले बोइंग के ड्रीमलाइनर विमानों ने पहली बार 14 साल पहले उड़ान भरी थी। अब पूरी दुनिया में ऐसे 1,100 से अधिक विमान सेवा में हैं। ऐसे में, गुरुवार को हुए अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद से बोइंग कंपनी सवालों के घेरे में है। लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। इस त्रासदी में विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई। यह पहली बार था कि सबसे ज्यादा बिकने वाले वाइड-बॉडी बोइंग 787 के साथ इतना भयानक हादसा हुआ।

विज्ञापन

एअर इंडिया का बोइंग विमान 11.5 साल पुराना

विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान साढ़े 11 वर्ष पुराना था और 41,000 घंटों से अधिक उड़ान भर चुका था। जानकारी के अनुसार दुनियाभर में बोइंग 787 के 1,148 संस्करण सेवा में हैं, जिनकी औसत आयु साढ़े सात वर्ष है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हादसे के बाद बीमा कंपनियों को कितना करना पड़ेगा भुगतान? क्या है नियम, जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया के बेड़े में है कुल 34 बोइंग विमान

वर्तमान में भारत में एअर इंडिया और इंडिगो दो भारतीय एअरलाइंस हैं जो बोइंग 787-8 विमानों का संचलान करते हैं। एअर इंडिया के बेड़े में कुल 34 बोइंग 787-8 विमान है। इनमें से 27 बोइंग 787-8 पुराने विमान हैं। जुलाई में पहले बोइंग 787-8 को रेट्रोफिट के लिए भेजा जाएगा। "रेट्रोफिट" विमान के संदर्भ में, इसका मतलब है कि विमान को नए या अपडेट किए गए भागों और उपकरणों से लैस करना। पिछले साल विस्तारा के साथ विलय के बाद बचे सात बी 787-9 एअर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए थे।


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हादसे के बाद बीमा कंपनियों को कितना करना पड़ेगा भुगतान? क्या है नियम, जानें

Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विमान की खासियत 

सिरियम ने बताया कि इस विमान में 18 बिजनेस क्लास सीटें और 238 इकॉनोमी क्लास सीटें थीं। इसने 41,000 घंटों से अधिक उड़ान भरी थी और लगभग 8,000 बार उड़ान भरी थी और लैंडिंग की थी, जिसमें पिछले 12 महीनों में 700 बार उड़ान भरी गई थी। यह उस विमान निर्माण वर्ष  के लिए औसत है। सीरियम के अनुसार एअर इंडिया ने 20 अतिरिक्त बी787 विमानों का ऑर्डर दिया है और 24 अतिरिक्त विमानों के लिए विकल्प हेतु आशय पत्र भी दिया है। हाल ही में इंडिगो ने नॉर्वेजियन एअरलाइन नॉर्स अटलांटिक से लीज पर लिए गए बी 787 का परिचालन शुरू किया है। इंडिगो लंबी दूरी के परिचालन के लिए ऐसे कुल छह विमान लीज पर लेने जा रही है।



ये भी पढ़ें: Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल

Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

बोइंग 787-8 को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

कुछ वर्ष पहले अमेरिकी विमानन नियामक संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कुछ मुद्दों के कारण ड्रीमलाइनर विमानों की आपूर्ति रोक दी थी। लेकिन गुरुवार से पहले विमान किसी भी घातक दुर्घटना में शामिल नहीं था। एअर इंडिया को 2013 में ड्रीमलाइनर्स में बैटरी संबंधी समस्या के कारण परेशानी हुई थी। बैटरी की समस्या के कारण एअर इंडिया को भी अपने ड्रीमलाइनर बेड़े को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। उस समय एअरलाइन के पास ऐसे छह विमान थे। इसके अलावा, एअरलाइन को इन मुद्दों के लिए बोइंग से मुआवजा भी मिला था।

ये भी पढ़ें: चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान? 

Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ

बोइंग नंबर वन विमान बना 

बोइंग ने हाल के वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना किया है।  फिर भी बी787 को अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाइड-बॉडी विमान बताया गया है। ड्रीमलाइनर तीन मॉडल में आते हैं- 787-8, 787-9 और 787-10।  787-8 की रेंज 13,530 किलोमीटर तक है। बोइंग वेबसाइट के अनुसार, विमान की लंबाई 57 मीटर, ऊंचाई 17 मीटर और पंखों का फैलाव 60 मीटर है। यह विमानन इतिहास में किसी भी अन्य वाइड-बॉडी जेट की तुलना में सबसे अधिक है। इसमें बताया गया कि विमान की हल्की और मिश्रित संरचना के कारण दूसरी विमानों की तुलना में इसमें 25 प्रतिशत कम ईंधन लगता है। बी 787 ने दुनिया भर में 425 से अधिक नए नॉन-स्टॉप मार्ग खोले हैं। ड्रीमलाइनर बेड़े ने 14 वर्षों से भी कम समय में 1 अरब से अधिक यात्रियों को परिवहन किया है।

ये भी पढ़ें: Plane Crash: निजीकरण के बाद खराब होती छवि, अब अहमदाबाद हादसा; एअर इंडिया के लिए आगे की राह कितनी मुश्किल

Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद दृश्य - फोटो : PTI

बोइंग के सीईओ ने रद्द किया पेरिस एयर शो, जीई ने भी निवेशक बैठक टाली

अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान के भयानक हादसे के बाद भारत समेत पूरी दुनिया के एविएशन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विमान की निर्माता बोइंग और इंजन वाली कंपनी जीई एयरोस्पेस ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कटौती की है। विमान निर्माता कंपनी सीईओ केली ऑर्टबर्ग और बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन की प्रमुख स्टेफनी पोप ने अगले हफ्ते पेरिस एयरशो की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वहीं, जीई ने अपने निवेशक दिवस को टाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक दशक में दुनिया की सबसे भीषण और दर्दनाक विमान हादसा है। बोइंग के सीईओ ऑर्टबर्ग ने गुरुवार शाम को अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, मैंने और स्टेफनी पोप ने 16 से 20 जून पेरिस के एयरशो में भाग लेने की योजना रद्द कर दी है ताकि हम अपनी टीम के साथ रह सकें और अपने ग्राहक और जांच पर ध्यान दे सकें। पेरिस के ले बॉर्गेट में होने वाला यह एयर शो वैश्विक विमानन उद्योग का सबसे बड़ा व्यापार शो है। यहां आमतौर पर दुनिया भर के एयरलाइन बड़ी संख्या में विमानों के ऑर्डर देती हैं।

Boeing Tragedy: First major accident of Dreamliner aircraft carrying 1 billion passengers, Boeing under questi
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की स्थिति; विमान हादसे के दौरान की तस्वीर (दाएं ऊपर) - फोटो : PTI

बोइंग 787 के इंजन बनाने वाली जीई एयरोस्पेस ने टाला निवेशक दिवस

वहीं, बोइंग 787 विमान के इंजन बनाने वाली जीई एयरोस्पेस ने 17 जून को इस शो के साथ ही निवेशक दिवस मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। जीई एयरोस्पेस का कहना है कि एक विशेषज्ञ टीम भारत भेजेगी जो दुर्घटनाग्रस्त विमान के डाटा का विश्लेषण करेगी और जांच में सहयोग करेगी। जीई ने यह भी कहा कि वह इस महीने के आखिर में वित्तीय अपडेट जारी करेगा। एयरशो के प्रतिनिधियों के मुताबिक, हादसे ने पेरिस एयरशो के माहौल को शोकपूर्ण बना दिया है। हालांकि शो तय कार्यक्रम के तहत चलेगा, लेकिन हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस और निजी घोषणाएं कम होंगी। कुछ विमान ऑर्डर की घोषणाएं भी पीड़ितों के सम्मान में वर्ष के अंत तक टाली जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed